{"_id":"601855188ebc3e33865e3b06","slug":"both-miscreants-injured-in-encounter-in-hospital-will-go-to-jail-on-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश अस्पताल में, ठीक होने पर जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश अस्पताल में, ठीक होने पर जाएंगे जेल
Tue, 02 Feb 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात धूमनगंज थाना क्षेत्र में कटहुला मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों शकील और हैदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठीक होने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा। दोनों शातिर अपराधी रिश्तेदार भी हैं। वे ई रिक्शा से घूमकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। झूंसी और धूमनगंज में देर रात के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं। शकील के खिलाफ दो दर्जन से अधिक चोरी और छिनैती के मामले दर्ज हैं।
धूमनगंज पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार देर रात धूमनगंज के कटहुला गांव के एक मकान में घुसे दो बदमाशों को घेर लिया था। दोनों ने फायरिंग की तो पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। बाद में उनकी पहचान प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी शकील और फतनपुर के सुरुआ गांव निवासी हैदर के रूप में हुई। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों बेहद शातिर अपराधी हैं। शहर में घूम घूमकर चोरी और छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे। शकील पर शहर में ही दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
प्रतापगढ़ में दर्ज मामलों को भी जोड़ लिया जाय तो उस पर दो दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं। हैदर, शकील का रिश्तेदार है। इंस्पेक्टर धूमनगंज एके चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों ई रिक्शा से चोरी करने के लिए निकलते थे, ताकि किसी को शक न हो। चोरी के लिए ही उन्होंने ई रिक्शा खरीदा था। चोरी की तमाम घटनाओं का खुलासा हो गया है। दोनों फिलहाल एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। ठीक होने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा। प्रतापगढ़ पुलिस को जानकारी दे दी गई है। वहां से उनके मुकदमों का पता लगाया जा रहा है।