{"_id":"5c15603abdec22551d05e1b1","slug":"booking-start-to-spice-jet","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइस जेट ने शुरू की बुकिंग, 11.50 बजे होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पाइस जेट ने शुरू की बुकिंग, 11.50 बजे होगी रवाना
Sun, 16 Dec 2018 01:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
jet airways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट की स्पाइस जेट ने बुकिंग शुरू कर दी है। छह जनवरी से प्रयागराज-दिल्ली के बीच फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा। स्पाइस जेट ने इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है। अभी दिल्ली के लिए शुरूआती किराया 5022 रुपये दर्शाया जा रहा है। खास बात यह है कि स्पाइस जेट दिल्ली के लिए बोईंग-737 चलाएगा। इसमें 189 सीटें रहेंगी।
पिछले माह ही स्पाइस की ओर से दिल्ली और जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की घोषणा की गई थी। पहले फ्लाइट संचालन तीन जनवरी 2019 से शुरू होना था, जो अब छह जनवरी कर दिया गया है। स्पाइस जेट द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार बोईंग 737 विमान दिल्ली से सुबह 10.15 बजे चलकर 11.20 बजे बम्हरौली पहुंचेंगी। यहां 30 मिनट के ठहराव के बाद यह फ्लाइट वापस 11.50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। जो अपराह्न 1.15 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। अभी दिल्ली के लिए एयर इंडिया की ही फ्लाइट संचालित है। जो दिल्ली से दिन में 2.55 बजे चलकर शाम 4.40 बजे बम्हरौली पहुंचती है। वापसी में यह फ्लाइट शाम 5.05 बजे चलकर शाम सात बजे दिल्ली पहुंच जाती है। फिलहाल छह जनवरी से अब दिल्ली के लिए शहरियों को दो फ्लाइट का विकल्प मिल जाएगा।