{"_id":"5d094a4b8ebc3e36ff04d5e7","slug":"bombs-placed-in-toilets-blasts-two-kids-blown-up-one-other-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में रखा बम फटा, दो मासूमों के चीथड़े उड़े, एक अन्य की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में रखा बम फटा, दो मासूमों के चीथड़े उड़े, एक अन्य की हालत गंभीर
Wed, 19 Jun 2019 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
दुखी परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायइनायत के दुबावल गांव स्थित एक घर में बने शौचालय में भीषण विस्फोट हुआ जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट शौचालय में छिपाकर रखे गए बारूद में हुआ। बारूद किसने और क्यों रखा, इस बारे में देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दुबावल गांव निवासी शिवपूजन बिंद सब्जियों की खेती करता है। मंगलवार सुबह वह गंगा कछार स्थित अपनी फसल देखने जबकि उसकी पत्नी गीता मायके गई थी। उसके चार बच्चों में तीसरे नंबर का विजयशंकर (5) भाई-बहनों व पड़ोस के दो बच्चों सोनम(5) पुत्री राजेश व आयुष (6) पुत्र संजय बिंद के साथ करीब 12 बजे घर के पास ही खेल रहा था।
विज्ञापन
खेलते-खेलते तीनों घर के बाहर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में पहुंच गए। अचानक वहां भीषण विस्फोट हुआ जिसकी चपेट में आने से तीनों छिटककर दूर जा गिरे। इसमें सोनम के चेहरे और विजयशंकर के पेट व हाथ के चीथड़े उड़ गए थे। उधर, आयुष भी गंभीर हालत में पड़ा तड़प रहा था। मौके पर पहुंचे आसपास के लोग बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां सोनम को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर गंभीर हाल में विजयशंकर व आयुष को एसआरएन रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने तक विजयशंकर की भी सांसें थम गईं। आयुष को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर सूचना पर एसपी गंगापार, सीओ फूलपुर मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम व बीडीडीएस को भी बुलाया गया।
जांच के दौरान शौचालय के आसपास भारी मात्रा में रिपिट, छर्रे, साइकिल की चेन के टुकड़े आदि मिले। अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यही लग रहा है कि शौचालय में छिपाकर बारूद व बम बनाने का सामान रखा गया था। हालांकि पूछताछ में गृहस्वामी इस बारे में जानकारी से इंकार करता रहा। जांच पड़ताल की जा रही है।
अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। यह जरूर है कि शौचालय में भारी मात्रा में विस्फोटक रखा था। जो खेलते वक्त बच्चों के हाथ लग गया और अचानक इसमें विस्फोट हो गया। जांच पड़ताल की जा रही है।
-नरेंद्रप्रताप सिंह, एसपी गंगापार