फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bombers came with the intention of attacking the student, police engaged in search of accused

मुस्लिम हॉस्टल : छात्र पर हमला करने की नीयत से आए थे बमबाज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
सार

मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में एक दिन पहले दो युवकों ने बमबाजी की थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन दहशत फैल गई थी। सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि हमलावर हॉस्टल के ही एक छात्र पर हमला करने की नीयत से आए थे।  

विज्ञापन
Bombers came with the intention of attacking the student, police engaged in search of accused
Prayagraj News : मुस्लिम हॉस्टल में बमबाजी की घटना सीसीटीवी में कैद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में बमबाजी की घटना में अहम खुलासा हुआ है। पता चला है कि वारदात में शामिल दोनों युवक हॉस्टल के एक छात्र पर हमला करने आए थे। फिलहाल पुलिस दूसरे दिन भी हमलावरों का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस का यही कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन



मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में एक दिन पहले दो युवकों ने बमबाजी की थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन दहशत फैल गई थी। सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि हमलावर हॉस्टल के ही एक छात्र पर हमला करने की नीयत से आए थे।  
विज्ञापन



कुछ दिनों पहले उनका इस छात्र से विवाद हुआ था। यही वजह है कि बम चलाने से पहले बदमाश काफी देर टोह भी लेते रहे थे। जिस बदमाश के हाथ में बम से भरा झोला था, वह मुख्य द्वार से हॉस्टल के भवन तक भी आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ देर बाद वह वापस लौटा और फिर एक के बाद एक दो बम फेंके थे। इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना है कि फिलहाल कोई विवाव सामने नहीं आया है। वादी व हॉस्टल के अन्य छात्रों ने भी पूछताछ में कोई ऐसी जानकारी नहीं दी है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

बाइक के नंबर से होगी पहचान
पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल घटना में प्रयुक्त बाइक के नंबर से हमलावरों की तलाश का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल वादी मुकदमा हॉस्टल के छात्र परवेज ने बताया है कि भागते वक्त एक छात्र ने बदमाशों की बाइक का नंबर देखा था जो 6500 था। हालांकि वह आगे की डिजिट नहीं बता पाया। पुलिस आरटीओ से 6500 नंबर वाली पल्सर बाइकों के बारे में जानकारी एकत्र करने में लगी है। 

एक बदमाश ने गमछा बांध रखा था
सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चला है कि घटना में शामिल एक बदमाश ने अपना चेहरा गमछे से ढंक रखा था। जबकि उसके साथी ने टोपी पहन रखी थी। इसी ने बम चलाया था। जिस बदमाश ने चेहरा ढंक रखा था, बाइक वह ही चला रहा था। सीसीटीवी फुटेज से यह भी बात सामने आई है कि बदमाश करीब पांच मिनट तक मौके पर मौजूद रहे। वह तड़के 6.20 मिनट पर हॉस्टल में पहुंचे और 6.25 बजे भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed