{"_id":"631e28cbb2db2f0dac0cb5fc","slug":"bomb-thrown-at-young-man-returning-after-eating-food-from-restaurant-narrowly-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहे युवक पर फेंका बम, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहे युवक पर फेंका बम, बाल-बाल बचा
Sun, 11 Sep 2022 11:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:58 PM IST
सार
हिमांशु ने बताया कि वह प्लाटिंग का काम करता है। उसके पिता का निधन हो चुका है। उसने बताया कि दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए वह रविवार शाम सीवआई चिंतामनि रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में गया था।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन के दरभंगा कॉलोनी निवासी हिमांशु पासी (20) पर रविवार रात बम से हमला किया गया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया लेकिन उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। बमबाजी की बात गलत है।
विज्ञापन
हिमांशु ने बताया कि वह प्लाटिंग का काम करता है। उसके पिता का निधन हो चुका है। उसने बताया कि दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए वह रविवार शाम सीवआई चिंतामनि रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में गया था। वहां से रात 9.30 बजे ेके करीब वह बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी पीछे से आए दो युवकों ने एक के बाद एक दो बम फेंके।
विज्ञापन
हमले में वह तो बच गया लेकिन उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। उसने बताया कि हमलावरों में राजापुर के रहने वाले युवक शामिल थे। आरोप यह भी है कि हमला उसके ही मोहल्ले के कुछ युवकों ने कराया जिनसे उसका विवाद चल रहा है। उधर जार्जटाउन इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी। बम चलने की बात सही नहीं है। दोनों पक्षों में आपस का विवाद है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन