{"_id":"5cb8d1cfbdec2213ef2d3d5b","slug":"bomb-attack-on-property-dealer-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की कार पर बम-गोलियों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर की कार पर बम-गोलियों से हमला
Fri, 19 Apr 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली के करैलाबाग में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर बम-गोलियों से हमला किया गया। वारदात में वह बाल-बाल बच गए और उनकी कार क्षतिग्र्रस्त हो गई। हमलावर कौन थे, इसका पता नहीं चल सका है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। करेली के गोविंदपुर लौकी निवासी माशूक रसीद उर्फ फैसल प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे के करीब अपने दोस्त की कार से करैलाबाग मदरसा के पास स्थित अपने प्लॉट पर जा रहे थे।
विज्ञापन
साथ मेें भाई मैसर उर्फ मासूद भी था। वह प्लाट के पास ही थे कि तभी बाइकसवार दो अज्ञात लोग आए। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बंाध रखा था। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। माशूक व उसके भाई जान बचाने के लिए नीचे झुके तो बदमाशों ने बम भी फेंके। हमले में गोली व बम के छर्रे लगने से गाड़ी का बोनट व पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ कोतवाली रत्नेश सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। भुक्तभोगी ने फिलहाल किसी रंजिश के बाबत जानकारी नहीं दी है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन