फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bomb attack on LLB student in smart phone dispute

प्रयागराज में सनसनी खेज वारदात : स्मार्ट फोन के विवाद में एलएलबी छात्र पर दौड़ाकर बम से हमला

Sun, 13 Feb 2022 10:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Feb 2022 10:05 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र शिवम शताब्दी छात्रावास में रहता है। शनिवार शाम को वह अपने दोस्तों के साथ कटरा में चाय पीने गया था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक पहुंचे और गालीगलौज करते हुए उसे धमकी देने लगे।

विज्ञापन
Bomb attack on LLB student in smart phone dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटरा में पीला शिवाला के पास एलएलबी के छात्र शिवम शाह व उसके साथियों पर बम से हमला किया गया। जान बचाकर भागने पर दौड़ाकर उस पर बम फेंके गए, जिसमें उसके हाथ व सीने में चोट आई। भुक्तभोगी का कहना है कि मोबाइल के विवाद को लेकर उस पर हमला किया गया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि अज्ञात में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन




इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र शिवम शताब्दी छात्रावास में रहता है। शनिवार शाम को वह अपने दोस्तों के साथ कटरा में चाय पीने गया था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक पहुंचे और गालीगलौज करते हुए उसे धमकी देने लगे। उसके दोस्त ने विरोध किया तो उन्होंने बम निकाल लिया। वह जान बचाकर भागा तो खदेड़ लिया।
विज्ञापन



वह जान बचाने के लिए पीला शिवाला के पास गली में भागा तो हमलावर वहां भी आ गए और बम से हमला बोल दिया। एक के बाद एक तीन बम फोड़े जिसमें वह जख्मी हो गया। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले छात्र ईश्वर पांडेय का मोबाइल छीन लिया गया था। जिसे लेकर विवाद हुआ था। मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी विवाद को लेकर उस पर हमला किया गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे मेें हमलावरों की तस्वीर कैद हुई है। फुटेज के आधार पर घटनास्थल के पास ही स्थित मोहल्ले के रहने वाले शाकिब और शारिक को चिह्नित किया गया है जिनकी तलाश की जा रही है। अन्य को चिह्नित करने का प्रयास जारी है। 

घर के बाहर बमबाजी, महिला समेत तीन जख्मी
पूरामुफ्ती के बम्हरौली गांव में दीपक निषाद के घर के बाहर बमबाजी की गई। इसमें उसकी पत्नी देवकी समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। देवकी ने पुलिस को बताया कि शाम सात बजे के करीब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी।



तभी बम्हरौली गांव का फरहान बम लेकर आया और उसके बेटे आयुष के बारे में पूछने लगा। साथ ही हाथ में लिया हुआ बम पटक दिया। इसमें उसके साथ ही उसकी बेटी और जेठानी जख्मी हो गई। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकला। पूरामुफ्ती पुलिस ने बताया कि आरोपी का भुक्तभोगी महिला के बेटे से विवाद हुआ था और इसी के बाद यह वारदात हुई। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed