फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bollywood actress Esha Gupta UP is my home proud to be a daughter here

Bollywood अभिनेत्री ईशा गुप्ता बोलीं : यूपी है मेरा घर, यहां की बेटी होने पर है गर्व

Sun, 21 Aug 2022 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 09:58 PM IST
सार

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने आवास पर अभिनेत्री ईशा गुप्ता और उनकी मां रेखा गुप्ता का स्वागत व अभिनंदन किया। मंत्री नन्दी और अभिनेत्री ईशा गुप्ता के बीच उत्तर प्रदेश में फिल्मों के प्रसार को लेकर लंबी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Bollywood actress Esha Gupta UP is my home proud to be a daughter here
Prayagraj News : वॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बनने वाले Noida Film City को लेकर न सिर्फ प्रदेश सरकार बल्कि Bollywood के कलाकार भी उत्साहित हैं, वह भी यही चाहते हैं कि नोएडा में जल्द से जल्द फिल्म सिटी स्थापित हो और उत्तर प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर हो। इसी भाव और सोच के साथ बॉलीवुड की स्टॉर अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाले फिल्म सिटी को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उत्तर प्रदेश की बेटी होने के नाते फिल्म सिटी के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही।

विज्ञापन

Bollywood actress Esha Gupta UP is my home proud to be a daughter here
Prayagraj News : वॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

औद्योगिक विकास मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने आवास पर अभिनेत्री ईशा गुप्ता और उनकी मां रेखा गुप्ता का स्वागत व अभिनंदन किया। मंत्री नंदी और अभिनेत्री ईशा गुप्ता के बीच उत्तर प्रदेश में फिल्मों के प्रसार को लेकर लंबी चर्चा हुई। मंत्री नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, उसे जरूर पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood actress Esha Gupta UP is my home proud to be a daughter here
Prayagraj News : वॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

मंत्री नंदी ने कहा कि फिल्मी दुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में सब कुछ है। उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति का एक केंद्र बिंदु है। प्राचीन पौराणिक कालखंड से लेकर अर्वाचीन काल तक देश की आजादी की लड़ाई में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां भगवान राम से लेकर श्री कृष्ण तक की जन्मस्थली है। गंगा-यमुना की संगमस्थली प्रयागराज भी यहीं है।


अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कहा कि वे बॉलीवुड की अभिनेत्री जरूर हैं, लेकिन सबसे पहले उत्तर प्रदेश की बेटी हैं, जिसके लिए उन्हें गर्व है। कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटी होने के नाते अपना फर्ज पूरा करने में पीछे नहीं हटूंगी। इस दौरान अभिनेत्री ईशा गुप्ता की मां रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं, जो समाजसेवी होने के साथ ही महिला अधिकारों के लिए संघर्षरत रही हैं। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed