फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Boil the price of eggs in cold weather

सर्द मौसम में अंडों के दाम में उबाल

Fri, 24 Nov 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 24 Nov 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Boil the price of eggs in cold weather
फ्रिज में अंडे रखना खतरनाक
इलाहाबाद। संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे का स्लोगन इस बार आम लोगों की जेब पर कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया है। सर्दी के इस मौसम में अंडे के दाम में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि हुई है। इस वजह से मांग और आपूर्ति के बीच भी खासा अंतर बाजार में आ गया है। फुटकर विक्रेता भी इसका जमकर फायदा उठा रहे हैं। फुटकर बाजार में अंडों के दाम में पिछले वर्ष की तुलना में 20 से 40 फीसदी तक की वृद्धि देखने को मिली है। सर्दियों के इस मौसम में फुटकर मार्केट में छह से सात रुपये में मिलने वाला अंडा इस बार आठ से दस रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन


अंडे के दाम में हुई वृद्धि से इससे बनने वाले तमाम चीजें भी महंगी हो गई है। अभी और सर्दी बढ़ने के साथ ही इसके दाम में कुछ और वृद्धि होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। सर्दी के मौसम में अंडे की खपत हर बार बढ़ती है। इस वजह से इसके दाम में थोड़ी बहुत वृद्धि होती है। लेकिन इस बार ज्यादा दाम बढ़ जाने से अंडे के थोक कारोबारी भी हैरान हैं। दरअसल, इलाहाबाद और उसके आसपास के जिलों में अंडे आंध्र प्रदेश से ही आते हैं। एकाएक आंध्र प्रदेश से मांग के अनुसार अंडों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसका सीधा असर फुटकर मार्केट में देखने को मिला है। सर्दी शुरू होने से पहले जो अंडा छह सात रुपये का मिल रहा था उसका रेट अब 8 से 10 रुपये प्रति अंडा हो गया है। उबले अंडे का रेट भी फुटकर में आठ से दस रुपये हो गया है। दो अंडे के आमलेट का दाम 25-35 रुपये तो वहीं दो अंडों का हाफ फ्राई 30 से 40 रुपये में लोगों को फुटकर मार्केट में मिल रहा है। दो अंडे का चीज ऑमलेट भी 40 रुपये बढ़कर 50 से 60 रुपये तक हो गया है।
विज्ञापन

शाहगंज में अंडे के फुटकर व्यापारी अफरोज का कहना है कि थोक व्यापारियों के यहां से ही उन्हें बढ़े हुए दाम में अंडा मिल रहा है। उसी हिसाब से फुटकर व्यापारी अपना थोड़ा मुनाफा लेकर अंडे बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक बाजार में अंडे की एक पेटी का दाम 1250 रुपये तक पहुंच गया है। एक पेटी में 210 अंडे रहते हैं। साउथ मलाका सब्जी मंडी के थोक कारोबारी विक्रम कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से माल कम आ रहा था, लेकिन अब एक दो रोज में सप्लाई पूर्व की भांति हो जाएगी। शहर में हर रोज चार ट्रक अंडों की खपत है। एक ट्रक में 1400 पेटी के आसपास अंडा रहता है। इलाहाबाद में भी कुछ पोल्ट्री फार्म हैं, लेकिन मांग के अनुसार वे भी सप्लाई नहीं कर पा रही हैं। इलाहाबाद से कौशाम्बी, प्रतापगढ़ आदि जिलों के भी व्यापारी अंडे खरीदने आते हैं।

सर्दी के इस मौसम में अमूमन सब्जियों के दाम कम रहते हैं, लेकिन इस बार बाजार में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। बीते कुछ वर्षों के दौरान सब्जियों के दाम में भी इस बार खासी वृद्धि हुई है। थोक व्यापारियों की माने तो कम आवक और सहालग की वजह से इस बार सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है। बाजार में टमाटर का दाम अब भी 50 रुपये प्रति किलो से ज्यादा है, वहीं प्याज भी महंगाई की आग में जल रही है। हालांकि इन सब के बीच बाजार में लोकल प्याज और टमाटर की सप्लाई शुरू होने से कारोबारियों को उम्मीद है कि सप्ताह भर में इन दोनों के दाम काफी तेजी से नीचे गिरेंगे।

बारिश के मौसम में सब्जियों का दाम ज्यादा रहता है, लेकिन इस बार सर्दी के मौसम में सब्जियों के आसमान छूते भाव ने आम लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। फुटकर मार्केट में अधिकांश हरी सब्जियों के साथ टमाटर, प्याज आदि के दाम में इस बार जबर्दस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। शहर की तकरीबन सभी सब्जी मंडियों में प्याज का दाम 60 रुपये किलो के आसपास है, जबकि टमाटर 50 से 60 रुपये किलो की दर से अब भी बिक रहा है। इसे देखते हुए मुंडेरा मंडी में मंडी समिति की ओर से प्याज और टमाटर के स्टॉल लगाकर उसे 30 रुपये किलो बेचा गया।

हालांकि अब लोकल प्याज और टमाटर की सप्लाई आने के बाद मंडी में प्याज और टमाटर के दाम थोड़े कम हुए हैं। हरी मटर के तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। वहीं गोभी का दाम 500-600 रुपये प्रति सैकड़ा मंडी में हो गया है। नई आलू के दाम में मंडी में पिछले दो दिनों के दौरान कम हुए हैं। मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है कि पिछले दिनों से टमाटर के साथ तमाम हरी सब्जियों की आवक कम हुई थी इस वजह से दाम बढ़े थे, लेकिन अब दाम लगातार कम हो रहे हैं। फुटकर व्यापारी सहालग की वजह से दाम कम नहीं कर रहे हैं।

 ‘टमाटर और प्याज के दाम मंडी में इधर गिरे है। पिछले दिनों दाम बढ़ने पर मंडी में स्टॉल लगाकर 30 रुपये प्रतिकिलो की दर से उसे बेचा गया था।’
00 रेनू वर्मा, मंडी सचिव।

थोक एवं फुटकर मार्केट में सब्जियों का भाव
सब्जी    थोक मार्केट     फुटकर मार्केट (भाव प्रति किग्रा रुपये में)
टमाटर    20-30    50-60
प्याज    30-35    50-60
लौकी    10-12    20-40 प्रति नग
हरी मटर    30-35    60-80
गोभी    05-08    15-25
गाजर    25-30    40-60
आलू    05-08    10-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed