{"_id":"67e504e4c06ff6b02906ea6e","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-field-near-the-house-murder-suspected-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : घर के पास खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : घर के पास खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Thu, 27 Mar 2025 01:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:27 PM IST
सार
जेठवरा थाना क्षेत्र के रामनगर कानूपुर गांव निवासी नागेंद्र सरोज (40) पुत्र रामसनेही का शव घर के बगल खेत में मिला। परिजनों के अनुसार रात में खाना खाकर सो गए थे। सुबह 5:30 गांव के ही लोग खेत की ओर शौच के लिए गए तो देखा कि नागेंद्र सरोज का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
नागेंद्र सरोज। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
जेठवरा थाना क्षेत्र के रामनगर कानूपुर गांव निवासी नागेंद्र सरोज (40) पुत्र रामसनेही का शव घर के बगल खेत में मिला। परिजनों के अनुसार रात में खाना खाकर सो गए थे। सुबह 5:30 गांव के ही लोग खेत की ओर शौच के लिए गए तो देखा कि नागेंद्र सरोज का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती छानबीन के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मौत का कारण कहीं आशनाई तो नहीं
मृतक नागेंद्र सरोज की पत्नी गायत्री बुधवार को मान्धाता थाना क्षेत्र के पुरेला गांव में अपने मायके गई थी। घर में नागेंद्र सरोज व उसके बच्चे थे। बच्चों की माने तो रात्रि दस बजे उसके पिता नागेंद्र सरोज उन लोगों को घर में सोने के लिए लिटा कर, बोले कि हम अभी थोड़ी देर में आ रहे हैं। उसकी बड़ी बेटी मुस्कान (14) का यह कहना है कि वह लोग सो गए तो सुबह गांव के लोगों घटना की जानकारी दी। नागेंद्र सरोज के चार बच्चों में मुस्कान (14), धीरज (8), शिवम (6) घर पर थे। सबसे छोटा बच्चा मायके गई उसकी मां के साथ था। घटना की सूचना पाकर घर लौटी पत्नी गायत्री ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन