फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blood donations are the brave young

रक्तदान में आगे रहे जांबाज जवान

Mon, 15 Jun 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 15 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Blood donations are the brave young
इलाहाबाद। विश्व रक्तदान दिवस पर ‘हेल्दी इंडिया मिशन’और ‘सेना’ के सहयोग से ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से ओल्ड कैंट स्थित थापर पॉली क्लीनिक पर आयोजित रक्तदान शिविर में सेना के जवानों और मेडिकल कालेज के छात्रों ने 32 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में कुल 175 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। मेजर जनरल पीसी थिम्मैया और मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह ने शिविर के उद्घाटन के बाद रक्तदान की महत्ता बताई। कहा, महादान के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन


एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रजिस्ट्रेशन के साथ रक्तदान का क्रम शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक जारी रहा। कार्यक्रम में मेडिकल कालेज ब्लड बैंक के विनोद कुमार, अनिल, शशांक अरोरा, पंकज, कृपाशंकर और सौरभ श्रीवास्तव, हेल्दी इंडिया मिशन की ओर से संयोजक डॉ.सुशील कुमार के अतिरिक्त सेना के ब्रिगेडियर बीके रतन पाल, कर्नल नवीन मिश्रा, आरके श्रीवास्तव, ओपी मिश्रा, मेजर एमए खान, अर्पित मिश्रा, सूबेदार मेजर आरएस कुशवाहा, सोनेवाने, एन रॉय, पीके शर्मा, वीएसएस यादव, राजेंद्र सिंह, आरके रंजन, नरेंद्र सिंह, जादव, राहुल, सचिन, आरके रंजन, महेंद्र नवनाथ, आरके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ओल्ड कैंट स्थित थापर पॉली क्लीनिक पर रक्तदान शिविर के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया।  उनके ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और पीएफटी की जांच की गई। 50 से अधिक लोगों की ईसीजी भी की गई। 25 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रीति ने महिलाओं की समस्याएं सुनने के बाद परामर्श दिया।  शिविर में डॉ. ऋषि, डॉ.संतोष सिंह, डॉ. रजनीश, डॉ. सौरभ, डॉ. निकेश, डॉ. अलंकार, डॉ. निखिल, डॉ. पराग, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. शमी, डॉ. संतोष यादव, डॉ. वरुन आनंद, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed