फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Black spots will be marked again to reduce accidents by 50 percent

Prayagraj News: हादसों में 50 फीसदी कमी लाने के लिए फिर से चिह्नित होंगे ब्लैक स्पॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Black spots will be marked again to reduce accidents by 50 percent
जनपद में सड़क हादसे पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़े हैं। वर्ष 2023-24 में 116 हादसे हुए थे। जबकि 2024-25 में 133 हादसे हुए हैं। ऐसे में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर) ने हादसों में 50 प्रतिशत तक कमी लाने के लिए फिर से ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश लोक निर्माण, पुलिस व परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से दिए हैं। साथ ही तीन दिन में तस्वीरें देने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्हें बताया गया कि अब तक 46 ब्लैक स्पॉट प्राप्त हुए हैं। उनका दोबारा परीक्षण कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को कहा गया है। अधिकारियों को रोड सेफ्टी से जुड़ीं सूचनाओं व बिंदुओं को शत-प्रतिशत अपडेट कर अगली बैठक में जीपीएस फोटोग्रॉफ्स के साथ उपस्थित रहने को कहा है। परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि ट्रांसपोर्ट यूनियन के साथ बैठक कर सूचनाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में वाहन पार्किंग के लिए परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग (यातायात) व पीडीए की तरफ से संयुक्त निरीक्षण कर पार्किंग के लिए आख्या उपलब्ध कराने और लोक निर्माण विभाग की तरफ से एक लेन में वाहन पार्किंग के लिए मार्ग पर आवश्यक रोड मार्किंग कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यातायात निरीक्षक व परिवहन विभाग को सिविल लाइंस व सर्किट हाउस के मार्गों पर बाइकों पर चार-चार सवारियां बैठाने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में पीडीए, नगर-निगम, जिला पंचायत, मंडी परिषद, आरईडी, नगर पालिका परिषद, स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed