फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ' Black Baisakhi ' changed weather patterns due to

‘काली बैशाखी’ के चलते बदला मौसम का मिजाज

Thu, 23 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 23 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
' Black Baisakhi ' changed weather patterns due to
इलाहाबाद ब्यूरो। तो क्या काली बैशाखी के चलते मिजाज बदला है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो ‘काली बैशाखी ’ मौसम के बदले मिजाज को लेकर जिम्मेदार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक काली बैशाखी में तापमान 40 से ऊपर व 43 के आसपास रहता है जो पिछले चार दिनों से बरकरार है। हालांकि पिछले दो दिनों से लू के थपेड़ों से बेहाल शहरियों को ठंडी पछुवा हवाओं ने थोड़ी राहत दे दी।
विज्ञापन


ठंडी पछुवा का ही असर रहा है कि बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 40.9 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 42.3 डिग्र्री व न्यूनतम तापमान   25.4 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि पारे के गिरावट का आर्द्रता पर कोई असर नही रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम आर्र्दता 55 फीसदी व न्यूनतम 13 फीसदी दर्ज की गई जो एक दिन पूर्व 84 व 18 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों ने संभावना जतायी है कि मौसम का जो मिजाज देखने को मिल रहा है उससे आने वाले दिनों में तेज अंधड़ देखने को मिल सकता है। जैसा कि बिहार में देखने को मिला है। इतना ही नही मौसम का विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पारे में गिरावट जरूर रही लेकिन गर्मी का असर कम नही हुआ। आर्र्दता प्रतिशत गिरने से गर्मी का एहसास हुआ। दिन भर लू के थपेड़ों से शहरी बेहाल रहे।


दूसरी ओर चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए कुछ एहतियात बरतने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी कतई न होने दें, नहीं तो खतरा हो सकता है। मोटरसाइकिल सवारों को चाहिए कि वे पूरे शरीर को ढंकने के साथ ही मुंह में गमछा लपेटकर ही बाइक चलाएं, नही तो लू लगने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed