{"_id":"64d5ffb4b9d791e1fb038ba5","slug":"bku-showed-strength-by-taking-out-tractor-tricolor-yatra-2023-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भाकियू ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर दिखाई ताकत, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भाकियू ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर दिखाई ताकत, आंदोलन की दी चेतावनी
Fri, 11 Aug 2023 05:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2023 05:23 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया। पीपलगांव से निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा को प्रशासन ने सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास रोक लिया। यहां पर किसानों ने सभा की। यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि सरकार ने मांगे नहीं मानी को ट्रैक्टर यात्रा आंदोलन का रूप ले सकती है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा लेकर सिविल लाइंस पहुंचे किसान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों ने यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया गया। ट्रैक्टर यात्रा के माध्यम से किसान यूनियन ने अपनी ताकत दिखाई। धूमनगंज इलाके के पीपलगां से निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा जब राजरूपपुर, चकिया, पानी की टंकी, नवाब युसुफ रोड होते हुए सिविल लाइन पहुंची तो पत्थर गिरजाघर पर रैली को रोक लिया गया। यहां पर किसानों ने एक सभा कर केंद्र और प्रदेश की सरकारों को आगाह किया कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) अनुज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर्व का मौसम चल रहा है। इसलिए किसानों ने आंदोलन से परहेज किया है और ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत से प्रशासन और सरकार को अवगत कराया है। किसानों की पानी, खाद, बिजली, सिचाई मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह आगे बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर रैली को कचहरी तक ले जाने की तैयारी थी, लेकिन प्रशासन ने फोर्स लगाकर पत्थर गिरजाघर पर ट्रैक्टरों को रोक लिया है। बताया कि ट्रैक्टर रैली जिले के पांच अलग अगल तहसीलों से निकाली गई थी। जिसमें पीपलगांव, शंकरगढ़, हंडिया, कोरांव और थरवई से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसानों की 21 सूत्रीय मांगे हैं। जिनको पूरा कराने के लिए किसान मांग कर रहे हैं। दो साल से किसान प्रदर्शन कर रहा है, आंदोलन कर रहा है और ज्ञापन सौंप रहा है लेकिन मांगे पूरी नहीं की जा रही हैं। मांग पूरी नहीं होती है कि ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा आंदोलन का रूप लेगी।