फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP workers burnt effigy of Pak PM in protest against temple demolition

मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में भाजपाइयों ने पाक पीएम का फूंका पुतला

Fri, 06 Aug 2021 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 09:02 PM IST
सार

  • इमरान खान के खिलाफ कटघर चौराहे पर की गई जमकर नारेबाजी 

विज्ञापन
BJP workers burnt effigy of Pak PM in protest against temple demolition
demo pic - फोटो : AmarUjala

विस्तार

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के सादिकाबाद जिले में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में बुधवार को हुई तोड़फोड़ के विरोध में भाजपाइयों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। मंदिर में हुई तोड़फोड़ से नाराज भाजपाइयों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान इमरान खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन


दरअसल दो रोज पहले ही पाकिस्तान में सिद्धिविनायक मंदिर में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी थी। इस घटना के विरोध में भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपाई कटघर चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान पाकिस्तान के पीएम का पुतला फूंकने के साथ उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां भाजपा पार्षद ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेक दिया हैं।
विज्ञापन


कट्टरपंथियों ने यह कायराना हरकत की है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि अल्पसंख्यकों की आस्था पर कुठाराघात कर तोड़े हुए  मंदिर को पुन: बनवाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जाए। अगर पाकिस्तान नहीं मानता तो उससे वार्ता करने की बजाय सीधा युद्ध किया जाए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता,  योगी सत्यम,  विहिप नेता विनोद सोनकर, अशोक यादव, पवन केसरवानी, शैलेश केशरवानी, भोला शर्मा, अभिषेक निषाद, सचिन केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed