फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP will target Mission South through Kashi Tamil Sangamam

रणनीति : काशी तमिल संगमम के माध्यम से मिशन साउथ पर निशाना साधेगी भाजपा

Tue, 22 Nov 2022 06:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 06:19 AM IST
सार

दक्षिण भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले तमिलनाडु ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां हिंदी विरोधी आंदोलन अभी थमा नहीं है। ऐसे में भाजपा वहां काशी तमिल संगमम के जरिये उत्तर एवं दक्षिण की संस्कृतियों को जोड़ते हुए अपनी एक अलग छाप छोड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
BJP will target Mission South through Kashi Tamil Sangamam
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काशी तमिल संगमम की मदद से भारतीय जनता पार्टी ने मिशन साउथ को धार देनी शुरू कर दी है। यूं  तो लोकसभा चुनाव में अभी डेढ़ वर्ष का वक्त है, लेकिन इन 18-19 माह के दौरान भाजपा दक्षिण भारत के तमाम राज्यों खासतौर से तमिलनाडु में उस स्थिति पर पहुंचना चाहती है कि उसे लोकसभा सदस्यों की संख्या कम से कम वहां दो अंकों में पहुंच जाए। वर्तमान में दक्षिण भारत के इस राज्य से अभी भाजपा गठबंधन का एक ही सांसद है, जबकि वहां लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 39 है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दक्षिण भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले तमिलनाडु ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां हिंदी विरोधी आंदोलन अभी थमा नहीं है। ऐसे में भाजपा वहां काशी तमिल संगमम के जरिये उत्तर एवं दक्षिण की संस्कृतियों को जोड़ते हुए अपनी एक अलग छाप छोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके पूर्व पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने 2014 में दो लोकसभा सीट जीतने के बाद 2019 में अपनी सीटों की संख्या 18 तक पहुंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 के लोकसभा में भाजपा का वोट शेयर तमिलनाडु में जहां पांच फीसदी था तो वहीं 2019 में गठबंधन करने केे बाद भाजपा का वोट प्रतिशत घटकर चार फीसदी के पास पहुंच गया।  तमिलनाडु के पड़ोसी राज्य केरल में भी भाजपा के वोट शेयर में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी तरह दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य कर्नाटक ही है जहां भाजपा की सरकार भी है, जबकि आंध्र प्रदेश, तेलगांना में भी भाजपा के वोट शेयर में विगत दो चुनाव में इजाफा ही हुआ है। 

विज्ञापन

भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि इस आयोजन के राजनीतिक निहतार्थ निकालने की जरूरत नहीं है। यह कार्यक्रम को संस्कृतियों को जोड़ने का है। हम युवा पीढ़ी को काशी और तमिलनाडु के संबंधों के बारे में बताना चाहते हैं। वहां के लोग खुद को काशी और प्रयागराज के करीब पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed