{"_id":"5f9f0f75fa69bb3aa5658350","slug":"bjp-swatantra-dev-is-a-party-based-on-workers-not-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता नहीं, कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है भाजपा-स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता नहीं, कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है भाजपा-स्वतंत्र देव
Mon, 02 Nov 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को अंदावा के पास भाजपा गंगापार के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा ही विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो नेता पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं पर आधारित है। उन्होंने कहा कि विपक्ष आज आतंकवाद की भाषा बोल रहा है, लेकिन भाजपा भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रही है।
रविवार की शाम को ही प्रयागराज पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने सांसद केशरी देवी पटेल, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक प्रवीण पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी आदि से मुलाकात के बाद गंगापार कार्यालय का उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय मंदिर के जैसा एवं कार्यकर्ता पुजारी की तरह होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान सूबे की योगी सरकार की तमाम उपलब्धियों का जिक्र किया।
कहा कि योगी सरकार ने प्रयागराज में दिव्य एवं भव्य कुंभ का आयोजन करवाकर पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का संदेश देने का काम किया। इस दौरान पुलवामा अटैक पर पाकिस्तान के कबूलनामे के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। बिहार चुनाव को लेकर कहा कि वहां एनडीए की सरकार एक बार फिर से भारी बहुमत से बनने जा रही है।
विज्ञापन
इसके पूर्व आयोजन स्थल पर भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, गंगापार अध्यक्ष अश्विनी दुबे, यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती, अवधेश चंद्र गुप्ता आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। यहां गणेश केसरवानी ने प्रदेश अध्यक्ष को बड़ी माला पहनाई। इस अवसर पर देवेश सिंह, सुबोध सिंह, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, राजू पाठक, विवेक अग्रवाल, पुष्पराज पटेल, दिलीप चतुर्वेदी, प्रमोद मोदी, सचिन जायसवाल, मयंक यादव, मनीष केसरवानी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटे हनुमान जी और मां गंगा का भी लिया आशीर्वाद
0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गंगापार कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पार्टी कार्यकर्ता मनोज निषाद के घर गए। प्रदेश अध्यक्ष ने बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी और मां गंगा भी दर्शन किया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि दर्शन पूजन के बाद प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ के लिए देर शाम रवाना हो गए।