फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP state president's helicopter fuel runs out, emergency landing in Pratapgarh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर ईंधन खत्म, प्रतापगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 14 Oct 2019 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP state president's helicopter fuel runs out, emergency landing in Pratapgarh
प्रतापगढ़ सदर के टेऊंगा गांव में आयोजित भाजपा की जनसभा में आये हेलीकाप्टर के खराब होने के बाद जुट - फोटो : PRATAPGARH
शहर के टेऊंगा में आयोजित जनसभा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेने लखनऊ से चित्रकूट जा रहे हेलीकॉप्टर र्का इंधन खत्म हो गया। इससे पायलट ने आनन-फानन में सभास्थल पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कर दी।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद ईंधन की आपूर्ति होने पर हेलीकॉप्टर चित्रकूट रवाना हुआ। ऐसे मेें करीब चार घंटे विलंब से जनसभा शुरू हुई। वहीं सभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष की रवानगी के दौरान फिर हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। करीब एक घंटे बाद हेलीकॉप्टर लखनऊ रवाना हुआ।
विज्ञापन

सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा व अद के संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम टेऊंगा में रविवार सुबह 11 बजे निर्धारित था। प्रदेश अध्यक्ष को चित्रकूट से यहां आना था। इसका बाकायदा प्रोटोकाल जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेने के लिए लखनऊ से हेलीकॉप्टर चित्रकूट जा रहा था। हेलीकॉप्टर प्रतापगढ़ की सीमा पर पहुंचा था कि ईंधन खत्म होने के संकेत मिलने लगे। यह देख पायलट ने आननफानन में जनसभा स्थल पर ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कर दी। दोपहर 12.20 बजे जनसभा में उमड़ी भीड़ व कार्यकर्ताओं को लगा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हो गया है।
मगर हेलीकॉप्टर से जब पायलट ही उतरा तो लोग निराश हो गए। हेलीकॉप्टर उड़ाने के दौरान ही पायलट ने ईंधन खत्म होने का संदेश एयर ट्रैफिक कंट्रोल लखनऊ को भेज दिया था। इस दौरान वहां से ईंधन प्रतापगढ़ पहुंचाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ईंधन की पूर्ति हो सकी। इसके बाद दोपहर 1.20 बजे हेलीकॉप्टर चित्रकूट रवाना हुआ।

दोपहर 3.05 बजे चित्रकूट से प्रदेश अध्यक्ष प्रतापगढ़ जनसभा स्थल पहुंचे। यहां महज 15 मिनट तक ही जनसभा को संबोधित किया। मजे की बात यह है कि जाते समय फिर हेलीकॉप्टर मेें खराबी आ गई। करीब एक घंटे तक प्रदेश अध्यक्ष को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी परेशान रहे।

प्रतापगढ़ सदर के टेऊंगा में आयोजित भाजपा अपना दल की संयुक्त जनसभा के दौरान तकनीकी खराबी से खड़े ह

प्रतापगढ़ सदर के टेऊंगा में आयोजित भाजपा अपना दल की संयुक्त जनसभा के दौरान तकनीकी खराबी से खड़े ह- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed