फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP's saddened by the death of former BJP district president

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन से भाजपाई दुखी

Sat, 02 Nov 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's saddened by the death of former BJP district president
फूलपुर के टटिहरा गांव निवासी मृतक भाजपा नेता जनार्दन प्रसाद मिश्र की फाइल फोटो। - फोटो : PHOOLPUR
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन से भाजपाई दुखी
विज्ञापन

0 दिल्ली में हुआ निधन, आज छतनाग घाट में होगा अंतिम संस्कार
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जर्नादन मिश्र का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेताओें एवं पदाधिकारियों के साथ पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। जर्नादन मिश्र का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह छतनाग घाट पर होगा।

फूलपुर के उमरी मय कटीहरा निवासी जर्नादन मिश्र वर्ष 2007 से 2010 तक भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर तैनात थे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बब्बू राम द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली में लीवर ट्रांस प्लांट के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके छोटे पुत्र ने अपना लीवर डोनेट किया। लीवर ट्रांस प्लांट होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र देव पांडेय, रणजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र आदि ने इसे अपूर्णनीय क्षति बताया है। मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि जनार्दन मिश्रा अपने पीछे चार पुत्र एवं एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए । उधर निधन की सूचना मिलने के बाद भाजपाइयों ने सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसअवसर पर नवरत्न कात्याल, शैलतनया श्रीवास्तव, शशि वार्ष्णेय, संजय गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, श्यामचंद्र, रवि केसरवानी, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed