{"_id":"5a930d664f1c1bc83b8b8f01","slug":"bjp-s-it-expert-reaches-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर पहुंचे भाजपा के आईटी एक्सपर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर पहुंचे भाजपा के आईटी एक्सपर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की दो लोकसभा सीटों पर मिली हार के बाद भाजपा फूलपुर लोकसभा उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है। पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए अपने आईटी एक्सपर्ट बाहर से बुलाए हैं। सोमवार को इस संबंध में आईटी कार्यकर्ता एवं वॉलेंटियर्स सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ प्रदेश आईटी प्रमुख संजय राय इसमें शिरकत करेंगे। रविवार को दोनों विशेषज्ञ इलाहाबाद पहुंच गए। प्रदेश महामंत्री ने आईटी एक्सपर्ट द्वारा की गई तमाम तैयारियों की समीक्षा भी की।
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी ने 70 से ज्यादा आईटी एक्सपर्ट की टीम चुनाव प्रचार में उतारी है। केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आईटी एक्सपर्ट द्वारा व्हाट्सएप, टिवट्र, फेसबुक आदि माध्यमों से वोटरों से संपर्क किया जा रहा है। आईटी एक्सपर्ट केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अब तक किए गए तमाम कार्य एवं प्रदेश की योगी सरकार के 11 माह की उपलब्धियों के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं। सुनील बंसल और संजय राय ने इस संबंध में रविवार को आईटी कार्यकर्ताओं को तमाम दिशानिर्देश दिए।
इसके पूर्व सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सुनील बंसल ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की पांचों विधानसभा के 15 मंडल, 227 सेक्टर एवं 2154 बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही हमारी रीढ़ हैं। उनके बिना पार्टी कुछ भी नहीं है। वर्ष 2014 का चुनाव हो या फिर पिछले वर्ष हुआ विधानसभा का चुनाव। दोनों ही चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर जीता गया। इस बार फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में भी पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। यह चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही जीता जाएगा। इस दौरान शशि वार्ष्णेय, डा. कमला सिंह, कुंज बिहारी मिश्र, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी, आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा, हरिनाथ यादव आदि मौजूद रहे।