फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP's four contenders on the first day

पहले ही दिन सामने आए भाजपा के चार दावेदार

Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP's four contenders on the first day
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को पहले दिन 18 लोग नामांकन पत्र ले गए। नामांकन का भी खाता खुल गया। राष्ट्रीय अपना दल के जय सिंह यादव ने पर्चा भरा। उनकी पत्नी पूजा भी नामांकन पत्र ले गईं हैं। वह बसपा से टिकट के प्रयास में हैं। वहीं भाजपा से अभी चार दावेदार सामने आ गए हैं। नामांकन 20 फरवरी तक होगा। वितरण और नामांकन की प्रक्रिया दिन में 11 बजे शुरू हुई। इसके मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था रही। डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण भी किया। सीसीटीवी कैमरा, बेरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि, सिर्फ एक नामांकन हुआ। ऐसे में पहले दिन नामांकन प्रक्रिया को लेकर बहुत गहमागहमी नहीं रही।
विज्ञापन


18 में चार लोग भाजपा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र ले गए। इनमें विक्रम सिंह, डॉ. अखिलेश द्विवेदी, राकेश कुमार तिवारी और कुलदीप पांडेय शामिल रहे। वहीं पूजा बसपा का संभावित प्रत्याशी बताते हुए नामांकन पत्र ले गईं। इनके अलावा 13 अन्य लोगों ने नामांकन पत्र लिया। नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट गेट पर बेरिकेडिंग की गई है। नामांकन प्रत्याशी समेत सिर्फ पांच लोग भीतर जा सकेंगे। कलेक्ट्रेट के आसपास लक्ष्मी टाकीज तथा टैंपो स्टैंड चौराहा तथा आनंद हॉस्पिटल के पास भी बेरिकेडिंग की गई थी। टैंपों स्टैंड से चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहे। यह स्थिति 20 फरवरी तक बनी रहेगी।
विज्ञापन


नामांकन पत्र ले गए- जय सिंह यादव, डॉ.नीरज, पूजा, कुलदीप पांडेय, राकेश कुमार तिवारी, लालचंद्र कुशवाहा, सुरेश चंद्र उपाध्याय, विक्रम सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, डॉ.आरपी पटेल, अखिलेश कुमार द्विवेदी, कमला प्रसाद, रामकुमार प्रजापति, डॉ.रमेश प्रकाश वर्मा, देवेंद्र देव गुप्ता, रई अहमद खान, शमशेर बहादुर पटेल, रमेश।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। यानी, इन दलों की ओर से एक-दो दिन नामांकन नहीं होने जा रहा है। ऐसे में बुधवार को भी नामांकन के दौरान बहुत गहमा-गहमा की उम्मीद कम है।  फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गया लेकिन दलों ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। टिकट चाहने वालों के बीच जोड़तोड़ अब भी जारी है। भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ विपक्षी एकता की कवायद सफल होगी या नहीं इसे लेकर भी अभी अटकलें लगाई जा रही हैं।


भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा से टिकट के कई दावेदारों के नाम चर्चा में है। सोमवार की रात में सपा से अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल को टिकट दिए जाने की चर्चा रही तो अब बसपा प्रमुख मायावती, भाजपा से विनक कटियार, कांग्रेस से प्रमोद तिवारी जैसे नेताओं के चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक यह चर्चा तक तक ही सीमित है लेकिन इससे यह स्पष्ट हो गया है कि महज एक साल के लिए होने वाले इस उपचुनाव को सभी दल गंभीरता से ले रहे और मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed