{"_id":"5d86799d8ebc3e014f25dc3a","slug":"bjp-prayagraj-allahabad-news-ald255558541","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में बदल जाएंगे भाजपा नगर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में बदल जाएंगे भाजपा नगर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर में बदल जाएंगे भाजपा नगर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी की नगर, यमुनापार एवं गंगापार की कार्यकारिणी नवंबर माह में बदल जाएगी। इन तीनों के ही अध्यक्ष का बदलना तय माना जा रहा है। वर्तमान समय महानगर, यमुनापार एवं गंगापार के अध्यक्ष क्रमश: अवधेश चंद्र गुप्ता, शिवदत्त पटेल एवं कन्हैया लाल पांडेय हैं।
भाजपा ने इस बार नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पिछले कई दिनों से ही शुरू कर दी है। इसके लिए पहले पार्टी की ओर से बूथ अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया। जो रविवार 22 सितंबर को संपन्न होगा। इस चुनाव के बाद 15 एवं 16 अक्तूबर को मंडल अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की ओर से किया जाएगा। प्रयागराज महानगर में कुल 15 मंडल अध्यक्ष चुने जाने हैं। इन मंडल अध्यक्षों के साथ ही सभी मंडल में एक-एक जिला प्रतिनिधि का चुनाव भी किया जाएगा। महानगर के 15-15 मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि ही 19 नवंबर को नगर अध्यक्ष को चुनने के लिए अपना मतदान करेंगे। यही प्रक्रिया गंगापार एवं यमुनापार में भी होगी। उधर भाजपा महानगर, गंगापार एवं यमुनापार में अध्यक्ष बनने के लिए पार्टी में कई नाम सामने आए हैं। पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से ही भाजपा अध्यक्ष चुनेगी। इसके लिए 19 नवंबर तक का इंतजार करना होगा।