राष्ट्रवादी विचारधारा की पोषक है भाजपा ः नागेश्वर
मुख्य वक्ता के रूप में नागेश्वर ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की कार्यकर्ता के विकास एवं कार्य संस्कृति अपने जीवन में उतारने के मंत्र प्राप्त करने उचित स्थान होता है। उन्होंने आगे कहा कि जोड़-तोड़ और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति का समय अब समाप्त हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान और क्षमता का निशान लेकर भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने पार्टी का इतिहास बताते हुए कहां की तेजी से विकास की गति से देश प्रगति कर रहा है।
पृथ्वी गार्डन में आयोजित कार्यशाला की शुरूआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री एवं सदस्यता प्रमुख कमलेश कुमार, शशि वार्ष्णेय, अर्चना शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर शुक्ला, संजय गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद श्रीवास्तव, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
सदस्यता अभियान के प्रभारी का हुआ चयन
भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि 11 अगस्त को समाप्त होने वाली भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए शहर उत्तरी विधानसभा का संजय गुप्ता एवं नवरत्न कात्याल, दक्षिणी विधानसभा में कुंज बिहारी मिश्रा एवं अनिल केसरवानी तथा पश्चिम विधानसभा प्रेम नारायण केसरवानी एवं राम लोचन साहू को संयोजक एवं प्रभारी का दायित्व दिया गया है।