फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP MPs grandchild shot case FIR not lodge after 24 hours, police investigate with suspect

सांसद के नाती को गोली मारने का मामला, 24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर, संदिग्धों से पूछताछ

Sun, 30 Dec 2018 10:19 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
BJP MPs grandchild shot case FIR not lodge after 24 hours, police investigate with suspect

नैनी के डभांव इलाके में 29 दिसंबर की रात भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्त के नाती सचिन सेन उर्फ गोल्डी पर हुए जानलेवा हमले की वजह अभी तक नहीं पता चल पाई है। यहां तक कि अभी घरवालों की तरफ से कोई लिखित तहरीर भी 30 दिसंबर की रात तक नहीं दी गई है। जिसकी वजह से इस घटना का अभी तक मुकदमा भी नहीं दर्ज हो पाया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक न तो घरवाले और न ही घायल सचिन ने ही कुछ ऐसा घटनाक्रम बताया है कि जिससे हमलावरों के बारे में सुराग मिल सके।

विज्ञापन

 

घटना के दूसरे दिन दोबारा इंस्पेक्टर नैनी पंकज कुमार सिंह ने डभांव से लेकर आसपास के इलाकों में पूछताछ एवं छानबीन की। जिसमें यह कहा जा रहा है कि हमले की वजह वर्चश्व हो सकता है। गौरतलब है कि प्रयागराज के भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्त के भतीजी के बेटे गोल्डी उर्फ सचिन सेन को शनिवार देर शाम उनके घर पर स्थित जीएसटी सुविधा केंद्र में घुसकर हमलावरों ने गोली मार दी थी। सचिन उर्फ गोल्डी का शहर के एक प्राईवेट हास्पिटल में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


भाजपा सांसद के रिश्तेदार से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस अफसरों के भी होश उड़े हैं। अभी तक भले ही घायल पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई लिखित तहरीर न मिली हो लेकिन हमलावरों की तलाश में इलाकाई पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच समेत अन्य टीमे जुट गई हैं। कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया भी गया है, लेकिन अभी कोई ठोस सुबूत या सुराग मिलने की बात से पुलिस अफसर इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ करछना, बृज नारायण सिंह ने बताया कि, अभी घरवालों की तरफ से तो कोई वजह नहीं बताई गई है। पुलिस अपने अनुसार जांच कर रही है। कुछ तथ्य मिले हैं, जिनकी कड़ियों को आपस में जोड़ा जा रहा है। एक दो दिन में पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed