{"_id":"5fb350428ebc3e9bc61cc3f3","slug":"bjp-mp-rita-bahuguna-joshi-grand-daughter-dies-during-treatment-after-she-get-burnt-with-crackers-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rita Bahuguna Joshi: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में मातम, पटाखे से झुलसकर छह वर्षीय पोती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rita Bahuguna Joshi: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में मातम, पटाखे से झुलसकर छह वर्षीय पोती की मौत
Tue, 17 Nov 2020 09:53 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी: पति और पोती के साथ सांसद रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की प्रयागराज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवाली की रात पटाखे जलाते वक्त उनकी छह वर्षीय पोती कीया बुरी तरह झुलस गई थी, जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवाली की रात पटाखे से झुलसने के बाद कीया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। दिवाली के दिन सांसद की बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं।
विज्ञापन
सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल के अनुसार वहां बहुत सारे बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान किसी ने पटाखा जलाया जिससे कीया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी थी। सांसद के इकलौते बेटे मयंक की शादी 2007 में हुई थी। कीया उनकी इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन
मालूम हो कि अभी कुछ ही दिन पहले रीता बहुगुणा जोशी की बहू रिचा के साथ पोती कीया कोरोना पॉजीटिव पाई गई थीं। तीनों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था, जहां सांसद के पति पीसी जोशी पहले से एडमिट थे। तबीयत बिगड़ने पर सांसद को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा था। 15 सितंबर को वह आईसीयू से बाहर आई थीं और अस्पताल में ही अपने पति का जन्मदिन मनाया था। 21 सितंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उसके बाद दिल्ली आवास में क्वारंटीन रहीं। ठीक होने के बाद प्रयागराज दीपावली मनाने आई थीं कि इतना बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन