प्रयागराज: भाजपा विधायक ने मुहर्रम के जुलूस में लगाए इस्लामिक नारे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मुहर्रम की आठ तारीख को शहर के सब्जी मंडी गढ़ी सराय इमामबाड़ा में बड़ा ताजिया में पहुंचे शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने इस्लामिक नारे लगाए थे। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
मुहर्रम के जुलूस में भाजपा शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी द्वारा इस्लामिक नारा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक के समर्थक इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बता रहे हैं। इस संबंध में भाजपा विधायक ने कहा कि ऊपर वाले का नाम लेना कोई गलत नहीं है।
मुहर्रम की आठ तारीख को शहर के सब्जी मंडी गढ़ी सराय इमामबाड़ा में बड़ा ताजिया में पहुंचे शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने इस्लामिक नारे लगाए थे। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक के समर्थक इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बताकर नारा लगाने को सही ठहरा रहे हैं। इस मामले में विधायक का भी बयान आ गया। उन्होंने कहा कि ऊपर वाले का नाम लेना कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने कोई उकसाने वाला नारा नहीं लगाया है। उन्होंने ऊपर वाले का नारा लगाया है। यह वीडियो जितना अधिक वायरल हो उतना ही अच्छा है।