फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP members to remember the birthday of the " AB "

जन्मदिन पर भाजपाइयों को याद आए ‘अटल’

Fri, 26 Dec 2014 01:35 AM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP members to remember the birthday of the " AB "
इलाहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपाइयों ने जन्म दिवस पर याद किया। उनके जन्म दिन को कार्यकर्ताओं ने उल्लासपूर्वक मनाया। सांसद केशव प्रसाद मौर्य और श्यामाचरण गुप्त की अगुवाई में समियामाई मंदिर से पुलिस बूथ कीडगंज तक सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलेगा। उधर, कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान और फल वितरण भी कराया। उधर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद मिश्र ने भारत रत्न मिलने पर दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंच पूर्व प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


महानगर इकाई की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 90वें जन्म दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में सफाई की शुरुआत इंडियन प्रेस चौराहे से महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्थल तक हुई। दोनों सांसदों ने कहा कि अटल के सपनों का भारत बनाने के लिए देश के हर व्यक्ति को आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा। सफाई अभियान में आम लोगों के जुड़ने से हर गली और मोहल्ला साफ होगा। पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी की दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भगवती, शैलतनया श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, डॉ कमला सिंह, पदुम जायसवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, किरन जायसवाल, ज्ञानेश्वर शुक्ला, अवधेश गुप्ता, सुबोध सिंह, गणेश केसरवानी, पुष्पा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


पार्षद भोला तिवारी ने वार्ड में गरीबों को कंबल बांटे। उदय प्रताप सिंह ने काल्विन अस्पताल में फल बांटे। हनुमान मंदिर के बाहर गरीबों को भोजन कराया। मुन्ना भइया और श्याम बाबू गुप्ता ने दिलकुशा पार्क नया कटरा में मिष्ठान वितरण कराया। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर त्रिपाठी ने शांति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाकर पूर्व प्रधानमंत्री की दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर में चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ-सफाई के लिए गोद लेने का दावा किया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन सिविल लाइंस चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की धुलाई कर इसकी शुरुआत की। साथ ही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कहा, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोद लेने के लिए कहा है। इसमें महानगर अध्यक्ष नरसिंह, मनीष देव पांडे, शानू भट्ट, डॉ श्याम द्विवेदी, राजेश मिश्रा, रणविजय, मनोज मिश्र, लल्लूराम गुप्ता, अमित मालवीय, दिलीप केसरवानी, पप्पू पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed