फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP - LJP together electoral rhythm Tokenge

बीजेपी-लोजपा मिलकर ठोकेंगे चुनावी ताल

Mon, 25 Jan 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP - LJP together electoral rhythm Tokenge

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने रविवार को पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के संयुक्त सम्मेलन में आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए रणनीति बनाई। राजर्षि टंडन मंडपम में दोनों पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि वे चुनाव में जुट जाएं। आगामी चुनाव एनडीए गठबंधन को सफलता मिलेगी। उन्होंने विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ने की बात कही।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समय आ गया गया है कि यूपी की जनता को माया और मुलायम से मुक्ति दिला दी जाए। जनता इन दोनों पार्टियों से ऊब चुकी है। एनडीए गठबंधन को आगे बढ़कर काम करना चाहिए, जिससे कि यूपी की जीत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह बात दोहराई कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत बताई। कहा कि विकास के लिए यह जरूरी है। लोजपा के चिराग पासवान ने कहा कि यूपी में बिहार की गलतियों को दोहराया नहीं जाएगा। 

विज्ञापन

संयुक्त योजना के तहत काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। उन्होंने यूपी सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि अखिलेश सरकार उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। इससे युवाओं को भी झटका लगा है। कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज कायम हो चुका है। लोजपा के दोनों नेता सोमवार को भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीजेपी सांसद श्याम चरण गुप्ता, सांसद केशव प्रसाद, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, जिलाध्यक्ष राम रक्षा द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय आदि ने भी अपनी बात रखी। केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पार्टी के महानगर अध्यक्ष के घर पहुंचे और उनके पिता के निधन पर संवेदना जताई। इसके बाद वह सांसद श्यामा चरण के आवास पर भी गए। इस मौके पर मृत्युंजय तिवारी, सुबोध सिंह सहित बीजेपी और लोजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed