फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader's son beaten a retired army officer in his house.

भाजपा नेता के पुत्र ने घर में घुसकर रिटायर्ड सैन्य अफसर को पीटा

Mon, 06 May 2019 01:07 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's son beaten a retired army officer in his house.
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

भारतीय जनता पार्टी नेता एवं पूर्व पार्षद राजू शुक्ला के पुत्र ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड सैन्य अफसर के घर में घुसकर उनकी पिटाई कर डाली। भुक्तभोगी का आरोप है मारपीट के साथ ही आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं संग भी अभद्रता की। उनकी तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र समेत छह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सलोरी, काटजू कॉलोनी निवासी बांके बिहारी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सेना में सूबेदार पद से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने काटजू कॉलोनी में मकान खरीदा। उनका पुत्र भी सेना में है जो कश्मीर में तैनात है। मकान खरीदने के बाद से ही भाजपा नेता एवं सलोरी से पूर्व पार्षद राजू शुक्ला एवं उनका पुत्र दीपक उनको लेकर आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणियां करते हैं।
विज्ञापन


भुक्तभोगी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे दीपक पड़ोस में रहने वाले अजय, हिमांशु, सुधीर समेत करीब आधा दर्जन अन्य लोगों के साथ पहुंचा और गाली-गालौच शुरू कर दी। उनके मना करने पर यह लोग घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। उनकी पत्नी, बहू एवं पोती ने बीच-बचाव करना चाहा तब आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उनके कपड़े फाड़ डाले। हंगामे के बीच उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। तब तक आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घटना के बाद भुक्तभोगी ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उधर, रिटायर्ड सैन्य अफसर बांके बिहारी एवं उनकी पत्नी, बहू एवं एक पुत्र के खिलाफ भी काटजू कॉलोनी निवासी आकांक्षा ने घर में घुसकर मारपीट करने एवं गाली गालौच करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह के मुताबिक जातिगत टिप्पणियों के अलावा दोनों पक्षों के बीच नाली को लेकर भी विवाद है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed