फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader's brother shot dead near police post, murderer came on two bikes

प्रयागराज : पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे हमलावर

Thu, 28 Apr 2022 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 03:22 PM IST
सार

नैनी थाना क्षेत्र के बडा चाका निवासी बृजेश सिंह (40) वर्ष पुत्र सुरेश सिंह उर्फ बच्चन बृहस्पतिवार को लगभग दोपहर 12 बजे गंगोत्री नगर पुलिस चौकी के पास इंटरनेशनल स्कूल में बच्चो को लेने आए थे। स्कूल की छुट्टी में कुछ समय बचा होने के कारण वह वही पास में अपनी बाइक पर बैठे थे।

विज्ञापन
BJP leader's brother shot dead near police post, murderer came on two bikes
Prayagraj News : नैनी में भाजपा नेता के भाई की हत्या के बाद जुटी भीड़ और छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी कोतवाली क्षेत्र के गंगोत्री नगर पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक भाजपा बूथ अध्यक्ष का बड़ा भाई है। सूचना पर नैनी पुलिस के साथ सीओ करछना ओर एसपी यमुनापार भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।

विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र के बडा चाका निवासी बृजेश सिंह (40) वर्ष पुत्र सुरेश सिंह उर्फ बच्चन बृहस्पतिवार को लगभग दोपहर 12 बजे गंगोत्री नगर पुलिस चौकी के पास इंटरनेशनल स्कूल में बच्चो को लेने आए थे। स्कूल की छुट्टी में कुछ समय बचा होने के कारण वह वही पास में अपनी बाइक पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक में पहुंचे पांच लोगों ने उनपर तमंचे से फायर कर दिया।

विज्ञापन

दिन दहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप

BJP leader's brother shot dead near police post, murderer came on two bikes
Prayagraj News : नैनी में भाजपा नेता के भाई की हत्या के बाद जुटी भीड़ और छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद छिवकी रेलवे कॉलोनी की ओर भाग गए। गोली बृजेश के सिर में लगी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित सीओ करछना राजेश यादव इंस्पेक्टर नैनी के पी सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। घटनास्थल के पास पांच कारतूस वह 100 मीटर दूर एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आसपास पूछताछ कर हमलावरों की जानकारी इकट्ठा की।

सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी रोते बिलखते हुए मौके पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई अजीत सिंह ने बताया छोटा चाचा का निवासी दीपू शर्मा से पुरानी रंजिश चल रही है उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया कि भाजपा की सरकार बनने पर लोगों ने खुशी में पटाखे बजाए थे जिसको लेकर दीपू शर्मा व उसके परिवार वालों से विवाद हुआ था। मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही है। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed