फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader Aditya Narayan Mishra died in a road accident, Mahant Narendra Giri wrote the name in the suicide note

प्रयागराज: भाजपा नेता आदित्य नारायण मिश्रा की सड़क हादसे में मौत, महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में लिखा था नाम

Thu, 21 Apr 2022 09:11 PM IST
विनोद सिंह प्रयागराज
प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 09:11 PM IST
सार

नैनी में अरैल के रहने वाले आदित्य नारायण मिश्र अपने साथी अशोक उर्फ चुच्चू पांडेय उनके पुत्र आदित्य व हर्षित, गनर पुनीत तिवारी के साथ बीते 18 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। नैनी सड़वा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश गिरी उर्फ दीपू के छोटे भाई उत्कर्ष गिरी की शादी थी।

विज्ञापन
BJP leader Aditya Narayan Mishra died in a road accident, Mahant Narendra Giri wrote the name in the suicide note
Prayagraj News : भाजपा नेता आदित्य नारायण मिश्रा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून उत्तराखंड से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर कार से लौट रहे नैनी निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिला मंत्री आदित्य नारायण मिश्र की बरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में नैनी के गंगा पुरम निवासी अशोक उर्फ चुच्चू पांडेय की भी मौत हो गई। जबकि आदित्य के पुत्र हर्षित, अशोक के पुत्र सचिन पांडेय व गनर पुनीत तिवारी की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन



अरैल के रहने वाले आदित्य अपने साथी अशोक उर्फ चुच्चू पांडेय उनके पुत्र आदित्य व हर्षित, गनर पुनीत तिवारी के साथ बीते 18 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। नैनी सड़वा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश गिरी उर्फ दीपू के छोटे भाई उत्कर्ष गिरि की शादी थी। शादी समारोह के बाद सभी लोग हरिद्वार चले गए। यहां से लौटते समय  बरैली के गौघी पुरा थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन



हादसा इतना जोरदार था कि आदित्य की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में अशोक उर्फ चुच्चू पांडेय की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। आदित्य मिश्र पांच भाइयों में बड़े थे। आदित्य नारायण मिश्र के पिता तारा शंकर मिश्र मूल रूप से फूलपुर के देवरी कला गांव के रहने वाले हैं। वह अरैल स्थित सच्चा बाबा संस्कृत महाविद्यालय में अध्यापक थे और बीते कई सालों से यहां पर रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानी व ब्लॉक प्रमुख का लड़ चुके हैं चुनाव 
भाजपा नेता व पूर्व जिला मंत्री आदित्य नारायण मिश्र एक बार अरैल ग्राम सभा से प्रधानी व चाका ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें किसी भी चुनाव में सफलता नहीं मिली थी। 2017 के चुनाव में वह करछना विधानसभा से दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर पीयूष रंजन निषाद को टिकट दिया था। भाजपा संगठन में उनकी अच्छी पकड़ थी।

लड्डू गुरु के नाम से भी थी पहचान 
भाजपा नेता आदित्य नारायण मिश्र की पहचान लड्डू गुरु के नाम से भी थी। वह बड़े हनुमान मंदिर बंधवा में लगभग दस सालों से अधिक समय से लड्डू की दुकान को संचालन करते थे। वर्ष 2019 कुंभ आयोजन से पहले मंदिर महंत नरेंद्र गिरी व उनके बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। इसके बाद उनकी दुकान वहां से हटा दी गई थी। दुकान हटने के बाद परेड ग्राउंड में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले में वह मुख्य आरोपी थे। इसी मामले में उन्हें जेल भी हुई थी। दस महीने वह जेल में थे। 

महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में था इनके नाम का जिक्र 
देश विदेश में चर्चित महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट में आदित्य नारायण मिश्र का नाम भी था। महंत ने अपने सुुसाइड नोट में उनसे 25 लाख रुपये के लेन देने का जिक्र किया था। मामले में सीबीआई टीम ने उनसे भी पूछताछ की थी, लेकिन कोई ठोस आधार न मिलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया था। 

बड़े हनुमान मंदिर में अन्न क्षेत्र का कर रहे थे संचालन 
महंत नरेंद्र गिरि के मौत के बाद आदित्य नारायण मिश्र बड़े हनुमान मंदिर में अन्न क्षेत्र का संचालन कर रहे थे। महंत की मौत के बाद मंदिर में उनकी नजदीकियां फिर से बढ़ गई थीं। मंदिर के काम व अन्य व्यवस्थाओं में वह फिर से सहयोग करने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed