{"_id":"5a945fe54f1c1bbd218b5559","slug":"bjp-is-only-evolutionary-party-keshav","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा है सिर्फ विकासवादी पार्टी : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा है सिर्फ विकासवादी पार्टी : केशव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि सिर्फ भाजपा ही एकमात्र विकासवादी पार्टी है। पार्टी जातिवाद, परिवारवाद नहीं, बल्कि विकास में विश्वास रखती है। केशव ने यह बातें फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए खोले गए मीडिया सेंटर के उद़घाटन के बाद संवाददाताओं से कहीं।
उन्होंने कहा कि विकास ही भाजपा का शुरू से मूलमंत्र रहा है। इसी वजह से पहले 2014 में हुए लोकसभा एवं उसके बाद 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिली। दोनों ही चुनावों में सपा और कांग्रेस को जनता ने नाकारा है। इस बार जीत का अंतर वर्ष 2014 में हुए चुनाव से ज्यादा का होगा। पार्टी के एक मंत्री और एक विधायक के पिता पर बैंकों द्वारा करोड़ों रुपये के बकाये के सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि बैंक अपना काम कर रहे हैं। सरकार से उन्हें जहां भी सहयोग की जरूरत होती हैं उन्हें मदद दी जाती है।
लखनऊ में हुई इन्वेस्टरर्स समिट-2018 में इलाहाबाद को क्या मिला के सवाल पर केशव ने कहा कि अभी चुनाव आचार संहिता चल रही है। इसलिए इस बारे में कुछ भी नहीं बोलूंगा। अभी सिर्फ इतना ही कहूंगा चुनाव संपन्न होने के बाद विकास के इलाहाबाद में बड़े-बड़े धमाके होंगे। इस दौरान विधायक भूपेश चौबे, डा. नीरज अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, दीपक पटेल, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, रवि केसरवानी आदि मौजूद रहे। उधर शाम को डिप्टी सीएम ने चैथम लाइंस स्थित युनाइटेड हाउस में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में भी शिरकत की। यहां उनका स्वागत सतपाल गुलाटी ने किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह आदि मौजूद रहे।