फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP government will be formed again in 2022: Siddharth Nath

2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : सिद्धार्थनाथ

Tue, 10 Nov 2020 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 10 Nov 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again in 2022: Siddharth Nath
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा गंगापट्टी और यमुनापट्टी कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को दिवाली भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बिहार के नतीजों पर खुशी जाहिर की। इसका पूरा श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विकास कार्यों को दिया। साथ ही दावा किया 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की दोबारा सरकार बनेगी।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में बड़े काम किए, जिसे लोगों का समर्थन प्राप्त है। उपचुनाव में भाजपा की जीत आगामी विधानसभा चुनाव का संकेत है। मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों, मंडलों, सेक्टर और बूथ अध्यक्षों को दीया और बाती भेंट की।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि भारत की संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं के प्रतीक एवं पहचान को जागृति देने का समय है। परंपरागत कला को बढ़ावा देने से कुम्हारों एवं गरीबों की आय बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार दीपावली पर बाजारों में गंगाजल से निर्मित अगरबत्ती, कुम्हारों के हाथों निर्मित गणेश-लक्ष्मी मूर्तियां एवं दीये होंगे। कार्यक्रम में कमलेश कुमार, ज्ञान बाबू केसरवानी, दीनानाथ कुशवाहा, रामजी शुक्ला, पवन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed