फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP Government policies: Introduction of the strength of the country and society: Dr. Dinesh Sharma

भाजपा सरकार की नीतियां देश व समाज की मजबूती का परिचायकः डॉ. दिनेश शर्मा

Mon, 29 Apr 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP Government policies: Introduction of the strength of the country and society: Dr. Dinesh Sharma
dr. dinesh sharma - फोटो : प्रयागराज
सबका साथ, सबका विकास, भाजपा सरकार का प्रमुख मकसद है। सरकार की सभी नीतियां और महत्वाकांक्षी योजनाएं देश और समाज की मजबूती का परिचायक हैं। उक्त बातें भदोही संसदीय क्षेत्र के हंडिया स्थित मानस हाल परिसर में चुनावी विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुसलमान, अगड़ा- पिछड़ा की सोच से राजनीतिक रोटी सेंकने वाले दल देश के हिमायती नहीं हो सकते हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले तथा देश को लूटने वालों की हिमाकत करने वाले दलों का वैचारिक गठजोड़ ही चुनावी गठबंधन है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में सपा और कांग्रेस की जीत अपने परिवार तक ही सीमित रह गई थी। बसपा का तो सूपड़ा ही साफ हो गया था। जनता इन मौकापरस्त दलों को फिर वही सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं, की सोच वाला प्रधानमंत्री ही देश के लिए हितकर है।
विज्ञापन


उन्होंने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद के लिए समर्थन मांगा। विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर तथा विधायक भदोही रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ही किसानों की एकमात्र हिमायती है। भदोही संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद ने सहयोग की अपील करते हुए आभार जताया। अध्यक्षता नगरपंचायत अध्यक्ष जवाहरलाल जायसवाल तथा संचालन गुलाब मौर्या ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय,डॉ. देवराज सिंह, सांवरेलाल तिवारी,राजेंद्र पांडेय,अजय पाडेय,  प्रेमकुमार सिंह लल्ले, प्रमोद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed