प्रयागराज नगर निगम : मेयर के लिए भाजपा ने गणेश केसरवानी पर जताया भरोसा, अभिलाषा गुप्ता का टिकट कटा
भारतीय जनता पार्टी ने महानगर अध्यक्ष उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े गणेश केसरवानी के नाम का एलान रविवार की देर शाम हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने महानगर अध्यक्ष उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े गणेश केसरवानी के नाम का एलान रविवार की देर शाम हुआ। ट्रांसपोर्ट पेशे से जुड़े गणेश भाजपा में अब तक तमाम दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उधर मेयर पद के लिए अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी आवेदन किया था। उनके समर्थक यही उम्मीद लगाए थे कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
खास बात यह है कि गणेश भाजपा के दस संभावित उम्मीदवारों में शुरू से ही थे। बृहस्पतिवार को वह सभी संभावित उम्मीदवारों का नाम लेकर लखनऊ गए थे। उन दस दावेदारों में गणेश भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही गणेश के नाम को हरी झंडी लखनऊ से मिल गई थी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के पास भी संस्तुति के लिए उनका नाम भेजा गया। चर्चा है कि केंद्रीय नेतृत्व के पास वैश्य बिरादरी के गणेश और ब्राहमण से राकेश शुक्ला का नाम भेजा गया था, लेकिन संगठन में गणेश के अनुभवों को देखते हुए पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी।
रामजन्मभूमि आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका
गणेश केसरवानी सामान्य कार्यकर्ता के रूप में भाजपा से 1987 से में जुड़े। 1989 में राम जन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। भाजपा में बूथ अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए वह मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल संयोजक, महानगर मंत्री, महानगर उपाध्यक्ष, महानगर महामंत्री, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक भी बने। छह दिसंबर 2019 को वह भाजपा महानगर के अध्यक्ष बने। केंद्र में 2014 और प्रदेश में 2017 से भाजपा सरकार आने के बाद उनका सभी मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों से अच्छा रिश्ता रहा।
कृष्णानंगर से रह चुके हैं पार्षद, निवर्तमान में पत्नी कर रहीं हैं प्रतिनिधित्व
गणेश केसरवानी वर्ष 2012 में कृष्णा नगर वार्ड से पहली बार पार्षद के रूप में चुने गए। इसके बाद 2017 में उक्त वार्ड की कमान उनकी पत्नी सविता केसरवानी को मिली। सपा सरकार में पार्षद के रूप में टैक्स वृद्धि के विरोध में किया गया आंदोलन तब खासा सुर्खियों में था। नगर निगम की बैठक के पहले वंदे मातरम का गायन भी उन्होंने अनिवार्य करवाया। उधर गणेश केसरवानी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा नेता अशोक बाजपेयी, डा. एलएस ओझा, कुंज बिहारी मिश्र, रविंद्र मिश्र, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वाष्र्णेय, अवधेश चंद्र गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
स्वतंत्र देव की मौजूदगी में होगा नामांकनभाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी सोमवार सुबह 11 बजे मेयर पद के लिए नामांकन करेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके पूर्व सुबह दस बजे पार्टी पदाधिकारी जिला पंचायत के पास एकत्र होंगे।