फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP does politics of development not casteism - Keshav

विपक्ष पर निशाना : जातिवाद नहीं विकासवाद की राजनीति करती है भाजपा - केशव 

Fri, 01 Oct 2021 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Oct 2021 08:36 PM IST
सार

  • आत्मनिर्भर भारत विचार गोष्ठी में बोले डिप्टी सीएम केशव, प्रयागराज में बह रही विकास की धारा, अखिलेश यादव को लेकर कहा वह देख रहे हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने 

विज्ञापन
BJP does politics of development not casteism - Keshav
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा जातिवाद की नहीं, बल्कि विकासवाद की राजनीति करती है। प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी जिलों में विकास की धारा बह रही है। लेकिन विपक्षियों को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उनके सपने धरे के धरे रह जाएंगे। डिप्टी सीएम ने यह बातें मुट्टीगंज स्थित नारायण वाटिका में भाजपा की ओर से आयोजित आत्म निर्भर भारत विचार गोष्ठी में कही। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की तरक्की हो इसके लिए पीएम मोदी दिन-रात काम कर रहे हैं। केशव ने सीएम योगी की भी तारीफ की। कहा कि वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में गुंडाराज हुआ करता था लेकिन आज सीएम योगी के नेतृत्व में गुंडाराज का अंत हो रहा है। अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण हो रहा है। इससे लोग भी खुश हैं। बीते साढ़े चार वर्ष में प्रदेश का काफी विकास हुआ। प्रयागराज की ही बात करें तो यहां पुलों का जाल बिछ गया है।  
विज्ञापन


कहा की वर्ष 2017 से भी ज्यादा 2022 में होने वाले चुनाव में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। कहा कि प्रदेश को विकसित बनाने के लिए हमें पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रभारी कुमार नारायण एवं सह प्रभारी डा. सुशील सिन्हा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं संचालन राजेश केसरवानी ने किया। इस अवसर पर वरुण केसरवानी, सुबोध सिंह, मृत्युंजय तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, डा. शैलेश पांडेय, मनोज कुशवाहा, अर्चना शुक्ला, गिरजेश मिश्र आदि मौजूद रहे। 


फ्लाइट पकड़ने की वजह से गोष्ठी में शामिल नहीं हो सके अनुराग ठाकुर
आत्मनिर्भर भारत विचार गोष्ठी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को शामिल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने की वजह से वह संगम से ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed