{"_id":"5c9d295abdec22141d19e9b1","slug":"bjp-can-give-tickets-to-backward-class-candidates-in-phulpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर में भाजपा पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी को दे सकती है टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर में भाजपा पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी को दे सकती है टिकट
Fri, 29 Mar 2019 01:36 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा द्वारा डा. रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिए जाने के बाद अब फूलपुर संसदीय सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इलाहाबाद सीट ब्राह्मण प्रत्याशी के खाते में जाने के बाद अब कहा जा रहा है कि फूलपुर सीट पिछड़े वर्ग के नेता के खाते में जा सकती है। इस बीच चर्चा इस बात की भी है कि अपना दल (सोनेलाल) ने फूलपुर संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार उतारने की इच्छा जाहिर की है। इस संबंध में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत भी चल रही है। हालांकि पार्टी ने पूर्व में ही इलाहाबाद और फूलपुर सीट देने से इंकार कर दिया था।
दरअसल पिछले वर्ष हुए उपचुनाव में भाजपा से समाजवादी पार्टी ने यह सीट छीन ली थी। पटेल बाहुल्य इस सीट से अब तक कई दफे पटेल बिरादरी के नेता यहां से सांसद भी चुने जा चुके हैं। इस बार इस सीट से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य, विधायक प्रवीण पटेल, उनकी पत्नी गोल्डी पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल, विक्रम सिंह पटेल, चौधरी राधवेंद्र नाथ सिंह आदि दावेदार बताए जा रहे हैं।
वर्ष 2014 के चुनाव में केशव मौर्य ने पहली बार यह सीट भाजपा के खाते में डाली थी, इस वजह से चर्चा इस बात की भी है पार्टी नेतृत्व डिप्टी सीएम को एक बार फिर से इस सीट से उतार सकता है। हालांकि इसके लिए केशव मौर्य शायद ही तैयार हो। पार्टी नेताओं की माने तो फूलपुर सीट को लेकर शीर्ष नेतृत्व तय नहीं कर पा रहा है यह सीट किसे दी जाएगी। हालांकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में इस सीट से पिछड़े वर्ग के नेता को ही टिकट दिए जाने की वकालत की गई है। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र देव पांडेय ने कहा कि इलाहाबाद सीट ब्राह्मण प्रत्याशी को दे दिए जाने के बाद अब इस बात की प्रबल संभावना है कि पार्टी पिछड़े वर्ग का ही प्रत्याशी यहां से उतारेगी। अपना दल को फूलपुर सीट शायद ही मिले।