भाजपा ने घोषित किए ब्लॉक प्रमुख के 21 प्रत्याशियों के नाम
- निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की बहू प्रगति सिंह को मांडा से बनाया पार्टी ने उम्मीदवार
- अपना दल को दिया सैदाबाद ब्लॉक, बहादुरपुर ब्लॉक में देर रात तक तय नहीं हो सका प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम बुधवार को जारी कर दिए। पार्टी ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की बहु प्रगति सिंह को मांडा ब्लॉक से उम्मीदवार घोषित किया। बताया जा रहा है कि पंचायत अध्यक्ष चुनाव में रेखा सिंह द्वारा डा. वीके सिंह का समर्थन कर उनकी जीत में सक्रिय भूमिका निभाने की वजह से ही पार्टी ने उन्हें पुरस्कार के रूप में उनकी बहु को मांडा ब्लॉक से उम्मीदवार बना दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होने के बाद से ही माना जा रहा था कि पार्टी पांच जुलाई तक ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के नाम जारी कर देगी, लेकिन पार्टी ने नामांकन तिथि के एक दिन पूर्व ही 23 में से 21 ब्लॉकों के प्रत्याशियों के नाम जारी किए। भाजपा ने सैदाबाद विकासखंड सीट अपने सहयोगी दल अपना दल को दिया है, जबकि बहादुरपुर विकासखंड में किसी प्रत्याशी के नाम पर देर रात तक सहमति नहीं बन सकी। अब बृहस्पतिवार को सभी प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
भाजपा यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा ने उरुवा ब्लाक से गायत्री मिश्रा पत्नी जयशंकर मिश्र, करछना से सावित्री देवी, कोरांव से परमानंद कोल, कौड़िहार से सुनीता यादव, कौंधियारा से सोमकरण पटेल, चाका से राजू सिंह पटेल, जसरा से चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, धनुपुर से वंदना कुशवाहा, प्रतापपुर से सीमा देवी विश्वकर्मा, फूलपुर से विपेद्र सिंह पटेल, बहरिया से शशांक मिश्रा, भगवतपुर से मालती देवी सोनकर, मऊआइमा से अनारा देवी, मेजा से गायत्री मिश्रा, मांडा से प्रगति सिंह, शंकरगढ़ से निर्मला पत्नी राजकरण, श्रृंगवेरपुर धाम से रामचंद्र यादव फौजी, सहसों से गीता सिंह, सोरांव से प्रदीप कुमार सरोज, हंडिया से मस्तान सिंह, होलागढ़ से राम फकीरे को प्रत्याशी बनाया गया है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए पार्टी नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हो इसके लिए पार्टी ने अपने कई पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को लगा दिया है। बुधवार को प्रत्याशियों के नाम जारी होने के कुछ देर बाद यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने ब्लाक प्रभारियों एवं जन प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी। इसमें चाका प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जनप्रतिनिधि पीयूष रंजन निषाद का नाम घोषित हुआ।करछना में प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर जगदीश सिंह यादव, जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक दीपक पटेल, मेजा में प्रभारी जिला मंत्री कृष्ण दास गुप्ता नाथू, जनप्रतिनिधि विधायक राजमणि कोल, मांडा में प्रभारी जिला महामंत्री विक्रमाजीत मौर्य, जनप्रतिनिधि विधायक नीलम करवरिया, उरुवा में प्रभारी अरुण कुमार सिंह, विधायक नीलम करवरिया, कोरांव में प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, जनप्रतिनिधि विधायक राजमणि कोल, जसरा में प्रभारी जिला मंत्री कमलेश तिवारी, जनप्रतिनिधि विधायक डा. अजय कुमार, शंकरगढ़ में प्रभारी विजय शंकर शुक्ला, जनप्रतिनिधि विधायक डा. अजय कुमार, कौंधियारा में प्रभारी जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक दीपक पटेल आदि को बनाया गया।