{"_id":"5d3b59b18ebc3e6cc5783a13","slug":"bike-riders-attack-midnight-at-night-panic-allahabad-news-ald2505579188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकसवारों ने आधी रात दुकान पर की बमबाजी, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकसवारों ने आधी रात दुकान पर की बमबाजी, दहशत
विज्ञापन
Bike riders attack midnight at night, panic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकसवारों ने आधी रात दुकान पर की बमबाजी, दहशत
करेली के हाजीनगर का मामला, मोहल्ले में फैली सनसनी
पीआरवी की सक्रियता से पकड़ा गया एक बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करेली का हाजीनगर मोहल्ला शुक्रवार देर रात बमबाजी से दहल उठा। बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने यहां एक दुकान पर एक के बाद एक तीन बम फेंके। सूचना मिलने पर पीआरवी 93 टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया लेकिन उसके साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाश से रात तक थाने में पूछताछ चलती रही।
हाजी नगर मोहल्ले में रात 12 बजे के करीब उस समय दहशत फैल गई जब एक के बाद एक वहां तीन बम धमाके हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने मोहल्ले में स्थित एक दुकान के शटर पर ताबड़तोड़ बम फेंके। मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी तो पीआरवी 93 टीम पहुंची और बदमाशों को खदेड़ लिया। इस दौरान दो बदमाश तो निकल भागे लेकिन उनका एक साथी पकड़ लिया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम अमन खान निवासी नैनी बताया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुछ अराजक किस्म के लोग यहां रात में नशेबाजी करते हैं। इससे मना करने पर लड़ाई झगउ़े पर उतारू हो जाते हैं। कुछ दिन पहले मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। जिससे खुन्नस खाकर ही बदमाशों ने शुक्रवार रात बम फोड़कर दहशत फैलाई। पीआरवी पर तैनात जवान स्थानीय पुलिस को सूचना देकर आरोपी को थाने ले गए। जहां देर रात तक उससे पूछताछ होती रही। करेली इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। भागे हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।