फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider dies due to uncontrolled car collision

अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to uncontrolled car collision
अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाघराय थाना क्षेत्र के पवासी बाग का पुरवा गांव निवासी मोहनलाल सरोज (27) टेंपो चालक था। सोमवार की देर शाम वह अपने मित्र किशन (28) के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होने के लिए बिहार जा रहा था।
विज्ञापन

बूढ़ेपुर गांव के पास सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई। हादसे के बाद कार गड्ढे में पलट गई। उधर, बाइक भी गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद कार सवार युवक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे बाघराय थानाध्यक्ष ने घायल बाइक सवार दोनों युवकों को सीएचसी बाघराय पहुंचाया। डॉक्टरों ने मोहनलाल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

यहां से उसे एसआरएन भेजा गया। वहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मोहनलाल की मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से माता लक्खू देवी, पत्नी निशा देवी, बेटी मोहिनी, भाई ज्ञानचंद, उमेश एवं बहन सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed