फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike found in Babu's Chaka of Directorate of Education jumped from new bridge

नए पुल से कूदे शिक्षा निदेशालय के बाबू की चाका में मिली बाइक 

Fri, 12 Mar 2021 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bike found in Babu's Chaka of Directorate of Education jumped from new bridge
क्राइम
कीडगंज थाना क्षेत्र के नए यमुना पुल से दो दिन पहले छलांग लगाने वाले शिक्षा निदेशालय के बड़े बाबू संतोष कुमार सिंह की मोटरसाइकिल बृहस्पतिवार को क्षेत्र के छोटा चाका में दिल्ली-हावड़ा रूट पर छिवकी जंक्शन के रनिंग रूम के पास पड़ी मिली। बाइक पुर्जे अलग-अलग थे। उसके बगल में सफेद रंग के कपड़े में एक गठरी भी थी। जिसमें बाइक के पार्ट बंधे हुए थे। 
विज्ञापन


मूलत: चंदौली के रहने वाले संतोष कुमार सिंह नैनी की लेबर कालोनी में परिवार सहित रहते थे। वह शिक्षा निदेशालय में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। नौ मार्च को वह नए पुल से यमुना में कूद गए थे। उस वक्त पहुंची कीडगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनके शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था। नैनी पुलिस का दावा है कि उस वक्त उनकी बाइक नए पुल पर खड़ी थी, जिसे कीडगंज पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को छोटा चाका में दिल्ली हावड़ा रूट पर रनिंग रूम के समीप उनकी पैशन प्रो बाइक लावारिस हालत में पड़ी मिली। बगल में एक सफेद कपड़े की गठरी भी पड़ी थी। लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और गठरी खोलगी गई तो पता चला कि उसमें उसी बाइक के पार्ट्स बंधे थे। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर पता किया तो जानकारी हुई कि वह बाइक संतोष सिंह के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद संतोष सिंह का बेटा आदर्श सिंह मौके पर पहुंचा और बाइक की शिनाख्त अपने पिता की मोटरसाइकिल के रूप में की। उसने बताया कि नौ मार्च को उसके पिता इसी बाइक से निकले थे। लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर नए पुल से वह बाइक वहां क्यों और कैसे पहुंची। अगर किसी ने बाइक चोरी की थी तो वहां क्यों फेकी गई। बाइक ले जाने वाला कौन हो सकता है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। नैनी चौकी इंचार्ज सुशील कुुमार द्विवेदी ने बताया कि बाइक और उसके पुर्जों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed