फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike collides with electric pole, young man dies

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 30 May 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, young man dies
Bike collides with electric pole, young man dies - फोटो : KAUSHAMBI
विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप शुक्त्रस्वार दोपहर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। इलाके के दरियापुर गांव के समीप शुक्त्रस्वार दोपहर एक बाइक सवार विद्युत पोल से टकरा गई। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

करारी कोतवाली क्षेत्र के अड़हरा गांव का चरन (30) पुत्र बच्ची लाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्त्रस्वार दोपहर वह किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। दरियापुर के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चरन को एम्बुलेंस से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां करीब डेढ़ किलोमीटर तक पटरी के बजाए सड़क पर खंभे हैं। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी खंभों को किनारे नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed