{"_id":"5abfd7054f1c1bd3618b4b61","slug":"bike-accident-youth-died2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में उछली बाइक, हेलमेट न होने से गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में उछली बाइक, हेलमेट न होने से गई युवक की जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनने का खामियाजा एक युवक को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा। गड्ढे में अचानक बाइक उछलने के कारण वह छिटककर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र तिवारीपुर खुर्द निवासी जयप्रकाश (21) पुत्र इंद्रजीत के बड़े भाई ननके को लड़का पैदा हुआ था। शुक्रवार को उसके घर में बेटा पैदा होने की खुशी में जश्न का माहौल था। जयप्रकाश शाम को बाइक से बर्तन पहुंचाने मकूनपुर गया था। लौटते समय गांव से कुछ पहले रास्ते में सड़क के गड्ढे में स्पीड तेज होने के कारण उसकी बाइक उछल गई। जिससे वह छिटककर दूर जा गिरा। हेलमेट न लगाने के कारण उसे सिर में गंभीर चोटें आईं।
आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। खुशी वाले घर में मातम पसर गया।