फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bihar Election: Deputy CM Keshav said – Magadha won, Awadh will also win… will repeat 2017 in 2027

Bihar Election : डिप्टी सीएम केशव बोले- मगध जीता, अवध भी जीतेंगे... 2027 में 2017 दोहराएंगे

Sat, 15 Nov 2025 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Nov 2025 01:30 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से यूपी के उपमुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के सह प्रभारी केशव प्रसाद माैर्य का कद और बढ़ गया है। सह प्रभारी होने की वजह से केशव की हर एक सीट पर नजर थी...

विज्ञापन
Bihar Election: Deputy CM Keshav said – Magadha won, Awadh will also win… will repeat 2017 in 2027
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से यूपी के उपमुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के सह प्रभारी केशव प्रसाद माैर्य का कद और बढ़ गया है। सह प्रभारी होने की वजह से केशव की हर एक सीट पर नजर थी, लेकिन जिन 78 सीटों पर उन्हें विशेष निगाह रखने को कहा गया था, वहां उनका संगठनात्मक अनुभव खासा काम आया। शायद यही कारण रहा कि तकरीबन उन सभी सीटों पर भाजपा ने विजयश्री हासिल की। बिहार विस चुनाव परिणाम के बाद केशव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया ‘ मगध जीता, अवध भी जीतेंगे। 2027 में 2017 दोहराएंगे’।

विज्ञापन


यूं तो बिहार चुनाव की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने हाथ में ले रखी थी लेकिन यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया गया था। वर्ष 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव का प्रबंधन संभाल चुके केशव ने यह चुनौती बखूबी निभाई है। बिहार विस चुनाव के परिणाम ने भी इसे साबित किया है। दिवाली के काफी पहले ही उन्होंने बिहार में मोर्चा संभाल लिया। केशव ने जहां एक ओर दर्जनों चुनावी सभाओं को संबोधित किया तो वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ पीएम मोदी की हुई कई चुनावी रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


‘बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के चलते एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई। चुनाव में मेरी भूमिका एक गिलहरी की रही और कुछ नहीं। बिहार के करोड़ों मतदाताओं का आभार जिन्होंने एनडीए पर भरोसा कायम रखा।’ - केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम, उ.प्र. सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम से केशव संग नंदी, सिद्धार्थ और दीपक का भी बढ़ा सियासी कद

बिहार विधानसभा चुनाव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं विधायक दीपक पटेल की भी उल्लेखनीय भूमिका रही। मंत्री नंदी ने औरंगाबाद विधानसभा तो दीपक पटेल ने गोपालगंज जिले की बैकुंठपुर विधानसभा का प्रभार संभालते हुए भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभियान को गति दी। वहीं विधायक सिद्धार्थनाथ चुनाव के दौरान प्रवासी प्रभारी के रूप में वहां तैनात रहे।

उधर, एनडीए की जीत पर मंत्री नंदी ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में जनादेश दिया है। विधायक दीपक पटेल को पार्टी ने बैकुंठपुर विधानसभा सीट का प्रभारी बनाकर भेजा था। वहां भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को 16 हजार से ज्यादा मतों से जीत मिली। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी के रूप में डेढ़ महीने तक विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने भूमिका निभाई।

शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बिहार चुनाव को सेमीफाइनल बताने और‘फाइनल यूपी में होने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी, आप सेमीफाइनल तो हार गए। फाइनल खेलने के लिए क्वालीफाई भी नहीं हुए हैं। ऐसे में 2027 का फाइनल तो वॉकओवर होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed