फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Big blow to the youth: Recruitment process of banks stopped in the middle of the application

युवाओं को बड़ा झटका : आवेदन के बीच में रुकी बैंकों की भर्ती प्रक्रिया

Thu, 29 Jul 2021 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 11:13 PM IST
सार

इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक समेत अन्य बैंकों में क्लर्कल ग्रेड के 5800 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे लेकिन साइट ही नहीं खुली। प्रतियोगी आईबीपीएस की साइट को लगातार हिट करते रहे लेकिन आवेदन शुरू नहीं हुआ।

विज्ञापन
Big blow to the youth: Recruitment process of banks stopped in the middle of the application
डेमो पिक

विस्तार

बैंकों की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लर्कल ग्रेड के पांच हजार आठ सौ से अधिक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे लेकिन प्रक्रिया बीच में ही रोक दी गई है। आवेदन से संबंधित साइट ही ब्लॉक कर दी गई है। प्रतियोगियों से आगे की सूचना के लिए वेबसाइट को देखते रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक समेत अन्य बैंकों में क्लर्कल ग्रेड के 5800 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे लेकिन साइट ही नहीं खुली। प्रतियोगी आईबीपीएस की साइट को लगातार हिट करते रहे लेकिन आवेदन शुरू नहीं हुआ। हालांकि आईबीपीएस की ओर से अब नोटिस जारी किया गया है कि अपरिहार्य कारणों से आवेदन की प्रक्रिया रोक दी गई है। आगे की जानकारी के लिए वेबसाइट को देखते रहें।
विज्ञापन

 

पदों में कटौती तथा भर्ती नहीं होने से युवाओं में है निराशा

मर्जर तथा अन्य वजहों से बैंकों में पदों की संख्या में लगातार कटौती की जा रही है। इसका नतीजा है कि बैंकों में हुई भर्ती के आंकड़ों को देखें तो पांच वर्षों में संख्या 50 फीसदी से भी कम रह गई है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2015 में करीब 37 हजार पदों पर भर्ती हुई थी। वहीं 2019 में 16 हजार पदों पर भर्ती हुई थी। इससे पहले 2018 एवं 2017 में तो 12 हजार से भी कम पदों पर भर्ती हुई थी। लॉकडाउन की वजह से पिछले डेढ़ वर्ष से भर्ती प्रक्रिया ही ठप है। सिर्फ ग्रामीण एवं कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती प्रक्रिया शुरू है। ऐसे में 5800 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रोके जाने से प्रतियोगियों में निराशा के साथ नाराजगी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्षेत्रीय बैंकों की भर्ती परीक्षा अगस्त में

निराशा के बीच युवाओं के लिए राहत भरी खबर भी है। क्षेत्रीय बैंकों के ऑफिसर्स एवं ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा अगस्त में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed