{"_id":"5eebad328ebc3e42e11740ef","slug":"big-b-amitabh-and-other-actors-boycott-chinese-product","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी सामान के बहिष्कार के लिए आगे आएं अमिताभ, अक्षय और माधुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी सामान के बहिष्कार के लिए आगे आएं अमिताभ, अक्षय और माधुरी
Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) की ओर से सिनेमा और खेल की तमाम बड़ी हस्तियों के लिए एक खुला पत्र जारी किया गया है। इसके माध्यम से अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, महेंद्रसिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और अन्य लोगों से चीनी सामान के बहिष्कार के लिए चलाए जा रहे आंदोलन भारतीय सम्मान-हमारा अभियान से जुड़ने का न्यौता दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा आमिर खान, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, विराट कोहली आदि से कहा गया कि वह चीनी उत्पादों के विज्ञापन करना बंद करें। कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, अजय अग्रवाल एवं आशुतोष गोयल ने कहा कि चीनी उत्पादों के बहिष्कार अभियान में देश भर के बालीवुड और खेल जगत के प्रमुख लोगों के जुड़ने से मजबूती मिलेगीद्घ
विज्ञापन