भूपेंद्र चौधरी बोले : सामान आचार संहिता लागू करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध
सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदान भाजपा का इतिहास रहा है। देश की एकता और अखंडता के लिए सत्ता को ठोकर मारकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र नाथ चौधरी ने बृहस्पतिवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के इतिहास एवं विकास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना, राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाना और सामान आचार संहित लागू करना भाजपा का एजेंडा ही नहीं, बल्कि हमारा संकल्प है।
सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदान भाजपा का इतिहास रहा है। देश की एकता और अखंडता के लिए सत्ता को ठोकर मारकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने नेहरू सरकार की मौन स्वीकृति के आधार पर कश्मीर में शेख अब्दुल्ला सरकार के द्वारा लागू किए गए वीजा परमिट, देश के अंदर कश्मीर में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान और अनुच्छेद 370 के खिलाफ मुखर आंदोलन किया।
जून 1952 को उनके बलिदान के बाद जनसंघ का कारंवा पंडित दीन दयाल उपाध्याय और उसके बाद पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने संभाला। संघ विचार परिवार को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद विचारधारा की पार्टी है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिम विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को लगता था कि देश बंटवारे में मुस्लिमों के साथ न्याय नहीं हुआ।
उसी का परिणाम है कि शेख अब्दुल्ला से उनकी संधि हुई और कश्मीर का उदाहरण आपके सामने है। 1962 के युद्ध में नेहरू को अपनी जमीन देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। यहां मुगलों को प्रोत्साहित कर औरंगजेब, हुमायूं, गजनी और बाबर के नाम पर सड़कों का नामकरण हुआ।
पूर्व में रही मनमोहन सरकार ने उड़ाई संविधान की धज्जियां
2014 के पूर्व रही मनमोहन सरकार को लेकर सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि उन्होंने पीएम रहते हुए संविधान की जमकर धज्जियां उड़ाई। इसी वजह से 2014 में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी सरकार को अपना स्पष्ट बहुमत दिया। जनता जानती है कि भाजपा की एकमात्र पार्टी है जिसके लिए देश हित सर्वोपरि है। 2014 से अब तक केंद्र की मोदी सरकार ने तमाम उल्लेखनीय कार्य किए जो बीते 70 वष में नहीं हो सके थे। इसके पूर्व प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने की। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, डा. कीर्तिका अग्रवाल, वरुण केसरवानी, मृत्युंजय तिवारी, मुरारी लाल अग्रवाल, रोहित पांडेय, सुनील जैन, शशि वार्ष्णेय, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।