फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhakiyu protested against the black marketing of DAP fertilizer, there was a huge uproar.

Prayagraj : डीएपी खाद की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 06 Oct 2025 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 04:37 PM IST
सार

डीएपी खाद की समस्या और कालाबाजारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता बबलू दूबे के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया गया। सोरांव तहसील के बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति जुड़ादांदूपुर पर किसानों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bhakiyu protested against the black marketing of DAP fertilizer, there was a huge uproar.
सोरांव में सहकारी समिति जुड़ादांदूपुर पर प्रदर्शन करते भाकियू के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डीएपी खाद की समस्या और कालाबाजारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता बबलू दूबे के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया गया। सोरांव तहसील के बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति जुड़ादांदूपुर पर किसानों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सोसायटी सचिव किसानों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। इससे आक्रोशित किसानों ने समिति पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ, उप निदेशक कोआपरेटिव विकास मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक सोरांव केशव वर्मा समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में की गई जांच में कालाबाजारी की शिकायत सही पाई गई। इस पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद खाद का वितरण शुरू कराया गया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, चंचल मिश्रा, विजय कुमार पटेल, नरेंद्र पटेल, हरिश्चंद्र, अंगद मौर्या, अनिल कुमार, मुन्ना मिश्रा, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed