{"_id":"5eac78a68ebc3e908f6863a9","slug":"bhadohi-s-patient-corona-positive-admitted-in-srn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन में भर्ती भदोही का मरीज कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन में भर्ती भदोही का मरीज कोरोना पॉजिटिव
Sat, 02 May 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती भदोही के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है। इसकी सूचना भी भदोही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भेज दी गई है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सालय में सभी को सतर्क कर दिया गया है। युवक को ओपीडी में देखने वाले डॉक्टर, नर्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को एक्टिव क्वारंटीन में रख दिया गया है।
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रशासन की जानकारी के मुताबिक युवक बुधवार को यहां मुंबई से आए एक व्यापारी के साथ आया था। व्यापारी भदोही का रहने वाला है। उसे हार्ट में परेशानी है। उसके साथ उसका चालक भी था। ओपीडी में दोनों को देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और उसकी जांच का नमूना मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आई तो व्यापारी की रिपोर्ट तो निगेटिव निकली लेकिन चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोरोना वार्ड नंबर सात में शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ ही ओपीडी में देखने वाले डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी एक्टिव क्वारंटीन में रख दिया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव युवक की देखरेख के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। चिकित्सालय में पहले से ही प्रतापगढ़ की एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। युवक के पॉजिटिव आने पर अब दो मरीज हो गए हैं। इसकी सूचना भदोही जिला प्रशासन को भी भेज दी गई है। युवक अपने घर से ही यहां दिखाने आया था।