फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BEO recruitment stuck in discrepancy since four months, commission has received requisition of vacant posts mo

UPPSC : चार माह से विसंगति में फंसी बीईओ भर्ती, आयोग को महीनों पहले मिल चुका है रिक्त पदों का अधियाचन

Mon, 14 Aug 2023 12:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 12:19 PM IST
सार

UPPSC की ओर से यह भी बताया गया कि विसंगतियों के संबंध में शासन/विभागों से पत्राचार किया जा रहा है, विसंगतियों के निराकरण के बाद विज्ञापन यथा समय आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी ने रिक्त पदों की संख्या भी पूछी थी, जिसके जवाब में कहा गया कि रिक्तियों का विवरण पदवार/श्रेणीवार तैयार न होने के कारण वांछित सूचना अभी देय नहीं है।

विज्ञापन
BEO recruitment stuck in discrepancy since four months, commission has received requisition of vacant posts mo
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के रिक्त पदाें का अधियाचन मिल चुका है, लेकिन यह भर्ती चार माह से विसंगतियों के कारण फंसी हुई है। आयोग की ओर से जनसूचना अधिकार अधिनियम-2005 के तहत दिए गए जवाब में यह तथ्य सामने आए हैं। बीईओ के पदों पर भर्ती का पिछला विज्ञापन चार साल पहले वर्ष 2019 में जारी किया गया था। इसके बाद बीईओ के पद पर भर्ती नहीं हुई।

विज्ञापन


एक अभ्यर्थी ने जब जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत आयोग से इस भर्ती के बारे में पूछा तो आयोग ने पांच अप्रैल 2023 को दिए अपने जवाब में कहा कि आगामी खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती के लिए शासन/विभागों से अधियाचन प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन

आयोग की ओर से यह भी बताया गया कि विसंगतियों के संबंध में शासन/विभागों से पत्राचार किया जा रहा है, विसंगतियों के निराकरण के बाद विज्ञापन यथा समय आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी ने रिक्त पदों की संख्या भी पूछी थी, जिसके जवाब में कहा गया कि रिक्तियों का विवरण पदवार/श्रेणीवार तैयार न होने के कारण वांछित सूचना अभी देय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने यह तो माना कि रिक्त पदों का अधियाचन मिला है, लेकिन पदों की संख्या नहीं बताई। इसके बाद आयोग ने जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत एक अन्य अभ्यर्थी को बीईओ भर्ती के बारे में सात अगस्त 2023 को फिर जवाब दिया और इसमें भी पांच अप्रैल 2023 को दिए गए जवाब को दोहराया। स्पष्ट है कि चार माह बाद भी शासन/विभागों के स्तर से बीईओ भर्ती से जुड़ी विसंगति दूर नहीं की सकी है। यह विसंगति समकक्ष अर्हता से जुड़ी है।

पदों का अधियाचन प्राप्त होने के बावजूद भर्ती शुरू न होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। भर्ती के इंतजार में अभ्यर्थी ओवरएज हो रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2019 में बीईओ के 309 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें पांच लाख 28 हजार 314 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इस बार भी लाखों अभ्यर्थियों को बीईओ की नई भर्ती शुरू होने का इंतजार है, लेकिन विसंगति के कारण भर्ती फंसी हुई है।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि विसंगतियों के कारण शिक्षा विभाग में व्यापक पैमाने पर भर्तियां अटकी हुई हैंं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और प्रवक्ता भर्ती भी इसी वजह से शुरू नहीं हो पा रहीं हैं, जबकि आयोग को रिक्त पदों के अधियाचन महीनों पहले प्राप्त हो चुके हैं। समिति ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि विसंगति शीघ्र दूर करने के लिए शासन को निर्देश दें, ताकि भर्तियां शुरू हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed